Mamta Kulkarni: 'मैं परशुराम के गोत्र से, मैंने देखा है कल्कि अवतार', ममता कुलकर्णी का चौंकाने वाला बयान
Mamta Kulkarni: भगवा वस्त्र, गले में रूद्राक्ष की माला, खुले बाल, माथे पर लाल-पीला टीका और कंधे पर बड़ा बैग लटकाए अभिनेत्री से संन्यासिनी बनी ममता कुलकर्णीं रविवार सुबह जैसे ही संभल पहुंचीं तो उनकी एक नजर पाने के लिए लोग बेताब दिखे। आपको बता दें कि 'किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर' ममता कुलकर्णी ने 'कल्किधाम' में आज 'शिलादान' किया है, इसके बाद वो 'मासिक संकीर्तन' में भी शामिल हुईं। उनके पूजा-पाठ की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
मालूम हो कि एक दिन पहले ही आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ममता कुलकर्णी के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी थी। मीडिया से बात करते हुए अभिनेत्री से साध्वी बनी ममता ने कहा था कि 'मेरा प्रयास लोगों को सनातन धर्म से जोड़ना होगा, धर्म की स्थापना हो और अधर्म का नाश हो।'

उन्होंने आगे कहा कि 'मैं परशुराम जी के गोत्र, ऋषि जमदग्नि से हूं, परशुराम जी कल्कि के ही गुरु थे, जब मैंने समाधि ली तो मैंने कल्कि अवतार को देखा था, वे अमर है, ये मेरे पुराने कर्मों का फल है जो कि मुझे शिलादान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।'
ये सब मां भगवती की कृपा से हुआ है: Mamta Kulkarni
इससे पहले ममता ने अपनी किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर की जर्नी के बारे में बात करते हुए कहा था कि 'कैसे वो कुंभ में संगम स्नान करने के लिए गई थीं लेकिन वहां से किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर बनकर लौटीं, ये सब मां भगवती की कृपा से हुआ है, वो उनकी आभारी हैं, जिन्होंने उन्हें पावन काम के लिए चुना।'
क्या होता है 'शिला दान'? (Mamta Kulkarni)
आपको बता दें कि 'शिला दान' एक धार्मिक दान है जिसमें पवित्र पत्थरों का दान किया जाता है, ये बड़े दान में से एक है, खास तौर पर इस अनुष्ठान में लोग 'शालिग्राम शिला' का दान करते हैं। कहते हैं जो ऐसा करता है उसके समस्त पापों का नाश होता है।
ममता कुलकर्णी का क्या है अब नाम? (Mamta Kulkarni)
आपको बता दें कि महामंडलेश्वर बनने के बाद ममता का नाम 'श्री यमई ममता नंदगिरी' हो गया था। ममता के महामंडलेश्वर बनने पर काफी बवाल मचा था। किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने ममता और आचार्य महामंडेलेश्वर लक्ष्मी त्रिपाठी को अखाड़े से निष्कासित कर दिया था। हालांकि इस बारे में ममता ने खुलकर तो कुछ नहीं बोला बस ये कहा कि 'ये मेरी 25 साल की तपस्या का फल है, जिसकी वजह से मुझे महामंडलेश्वर बनने का सौभाग्य मिला।'
एक नजर ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) के अब तक के सफर पर...
- 1990 के दशक की लोकप्रिय हॉट अभिनेत्री ममता कुलकर्णी का जन्म 20 अप्रैल 1972 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था।
- ममता ने अपने करियर की शुरुआत 1992 में फिल्म 'तिरंगा' से की।
- लेकिन उन्हें असली पहचान 1993 की फिल्म 'आशिक आवारा' और 'करण अर्जुन' से मिली थी।
- इसके बाद उन्होंने 'सबसे बड़ा खिलाड़ी', 'बाजी',' क्रांतिवीर' जैसी चर्चित फिल्मों में काम किया है।
- 1993 में स्टारडस्ट मैगजीन के लिए 'टॉपलेस फोटोशूट' कराकर विवादों में आ गई थीं।
- 2000 के बाद से ये फिल्मों से गायब हैं।
- इसके बाद खबर आई कि इन्होंने दुबई के एक कथित ड्रग माफिया विकी गोस्वामी से शादी कर ली है, हालांकि ममता ने बाद में इस बात से इंकार कर दिया था।
- ममता कुलकर्णी ने अध्यात्म पर आधारित एक किताब "Autobiography of an Yogini" भी लिखी है।












Click it and Unblock the Notifications