मलयाली सुपरस्टार ममूटी कोरोना पॉजिटिव, CBI 5 की शूटिंग रुकी

चेन्नई, 16 जनवरी। मलयाली सुपरस्टार ममूटी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। ममूटी अपनी आने वाली फिल्म सीबीआई-5 की शूटिंग कर रहे थे। फिल्म में ममूटी सीबीआई लोकप्रिय अधिकारी सेथूरमा अय्यर का किरदार निभा रहे हैं। ममूटी ने फिल्म रिपोर्ट के अनुसार ममूटी के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद फिल्म की शूटिंग को फिलहाल के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि फिलहाल ममूटी की तबीयत अभी कैसी है इसकी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। ममूटी के फैंस सोशल मीडिया पर ममूटी के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

actor

ममूटी 16 जनवरी को ही कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि ममूटी घर में ही क्वारेंटीन हैं या फिर केरल के किसी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। ममूटी के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आने के बाद से उनके फैंस लगातार उनके जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। एक हफ्ते पहले ही ममूटी ने सोशल मीडिया पर फिल्म में अपने सीबीआई अधिकारी के लुक को साझा किया था। तस्वीर में देखा जा सकता है कि ममूटी हल्के नीले रंग की शर्ट और खाकी रंग की पैंट पहने हैं। फिल्म को के मधु डायरेक्ट कर रहे हैं, जबकि एसएन स्वामी फिल्म के स्क्रीनराइटर हैं। फिल्म को स्वागचित्र फिल्म को प्रोड्यूस किया है, मुकेश औ जगती श्रीकुमार भी फिल्म का हिस्सा हैं। अखिल जॉर्ज फिल्म के सिनमेटोग्राफर हैं। फिल्म में जेक्स बेजोय म्युजिक डायरेक्टर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+