मलयालम फिल्म डायरेक्टर खालिद रहमान क्यों हुए गिरफ्तार, मामला चौंका देगा

Khalid Rahman Arrested In Drug Case: मलयालम फिल्म जगत में एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है। देर रात एक ऑपरेशन के दौरान ड्रग से संबंधित अपराधों के लिए जाने-माने व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। इसमें निर्देशक खालिद रहमान और शालेफ मोहम्मद के साथ अशरफ हमजा को हाइब्रिड गांजा रखने के आरोप में पकड़ा गया। कोच्चि के गोसरी ब्रिज के पास एक रिहायशी इलाके में हुई इस घटना ने इंडस्ट्री पर गहरा असर डाला है। यह गिरफ्तारी रविवार 27 अप्रैल 2025 को, सुबह 2 बजे हुई।

इस कार्रवाई में मौका-ए-वारदात से 1.6 ग्राम हाइब्रिड गांजा जब्त किया गया। हिरासत में लिए जाने के बावजूद, तीनों को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। जिस फ्लैट पर छापा मारा गया, वह कथित तौर पर फेमस सिनेमैटोग्राफर समीर ताहिर का है। फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है। साथ ही पूरी इंडस्ट्री की नजर इसी मामले पर टिकी हुई हैं।

Khalid Rahman Arrested In Drug Case

आबकारी विभाग के एक अधिकारी ने बताया, गांजा अपार्टमेंट में सेवन के लिए लाया गया था। शुरुआती पूछताछ से पता चला कि वे सालों से नियमित रूप से गांजा का सेवन कर रहे हैं। वे मूवी डिसक्शन के लिए अपार्टमेंट में थे। उनके द्वारा जो भी जानकारी हमें दी जाएगी, उस हिसाब से हम अब आगे सप्लायर और बाकी चीजों की जांच करेंगे।

खालिद रहमान डायरेक्टर के साथ एक्टर भी हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2013 में आई फिल्म नॉर्थ 24 काथम से की थी। उनकी फिल्मोंग्राफी में 2024 की मशहूर फिल्म मंजुम्मेल बॉयज भी शामिल हैं। इसमें उन्होंने प्रसाद नाम का किरदार निभाया था। वहीं, उन्होने अपने डायरेक्शन करियर की शुरुआत 2016 में अनुरागा करिक्किन वेल्लम से की थी। अब देखना ये है कि पुलिस और आबकारी विभाग किस तरह के कदम उठाते हैं। ये पहली बार नहीं है जब मलयालम इंडस्ट्री में ऐसे ड्रग्स के केस सामने आए हों। इसके पहले भी ड्रग्स केस आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+