'स्क्रीन पर वो सब कर सकती हो, लेकिन मेरे साथ पर्सनली क्यों नही'
मुंबई, 15 सितंबर: बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस में शुमार मल्लिका शेरावत इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने थोड़े समय के लिए देश छोड़ने पर अपना दुख जाहिर किया है। उन्होंने मीडिया से लेकर महिलाओं के वर्ग पर कई आरोप लगाए। वहीं अब मल्लिका शेरावत ने कहा कि चाहे उन्होंने फिल्मों में कितने ही बोल्ड और किस सीन दिए हो, लेकिन उन्होंने कभी भी अपने 'नैतिकताओं और सिद्धांतों' से समझौता नहीं किया। इसके साथ ही उन्होंने सेक्सुअली प्रपोज पर भी बड़ा खुलासा किया है।

सेक्सुअली प्रपोज पर मल्लिका का खुलासा
हाल ही में बॉलीवुड बबल को दिए अपने इंटरव्यू में एक्ट्रेस से जब उनसे पूछा गया कि क्या इंडस्ट्री में पुरुषों ने उन्हें सेक्सुअली प्रपोज किया है, तो उन्होंने कहा कि जिस इमेज को उन्होंने अपने लिए बनाया है, उसके कारण लोग उनसे दूर रहे। उन्होंने कहा कि हालंकि मैंने इसका बहुत ज्यादा सामना नहीं किया है, लेकिन मुझे लगता है कि वे सभी मुझसे डरते थे। मुझे प्रपोजल करने से पहले मेरे ख्याल से वो लोग नर्वस से हो जाते थे।

'मैं कभी रात में मिलने नहीं गई'
उन्होंने आगे बताया कि लोगों की धारणा थी कि वह बोल्ड हैं। इसलिए मेरी इमेज ने भी एक निश्चित तरीके से मेरी मदद की। वहीं जब उनसे पूछे गया कि क्या उन्होंने सक्रिय रूप से उन लोगों से 'दूर' रहने की कोशिश की है, जो गंदी नजर रखते थे, जिसके जवाब में मल्लिका ने कहा कि मैंने हमेशा ऐसा किया है, क्योंकि यह सब तब होता है जब आप खुद को उसमें डालते हैं। मैं कभी बॉलीवुड पार्टियों में नहीं गई, मैं किसी फिल्म मेकर या डायरेक्टर से रात में होटल के कमरे में या रात में ऑफिस में नहीं मिली।

'मैंने खुद को इन चीजों से दूर रखा था'
इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने खुद को इन चीजों से दूर रखा था। मैंने सोचा कि जो मेरी किस्मत में है वो मेरे पास आएगा। मुझे ये सब करने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बिना नाम लिए कुछ बड़े एक्टर्स पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कई पॉपुलर स्टार्स के इशारे पर उनके कई बड़े फिल्मी प्रोजेक्ट्स से रिप्लेस किया गया था।

'तुम मेरे साथ इंटीमेंट क्यों नहीं हो सकते'
एक्ट्रेस ने बताया कि मुझे कई प्रोजेक्टस से बाहर कर दिया गया, क्योंकि हीरो कहते थे कि तुम मेरे साथ इंटीमेंट क्यों नहीं हो सकते? आप इसे स्क्रीन पर कर सकते हैं मेरे साथ निजी तौर पर ऐसा करने में क्या दिक्कत है?' मैंने बहुत सारे प्रोजेक्ट खो दिए हैं। ये बताता है कि हमारे देश में महिलाएं के साथ कैसे डील की जाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications