मल्लिका शेरावत की कमर पर रोटी सेकना चाहता था प्रोड्यूसर, जानिए क्या पूरी हो सकी उसकी ये इच्छा
मुंबई, 11 नवंबर। बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत भले ही इन दिनों फिल्मों में कम नजर आती हों, लेकिन उनके द्वारा किए गए खुलासे रोजाना फैंस को हैरत में डाल रहे हैं। बीते दिनों अपने ब्वॉयफ्रेंड का खुलासा करने के बाद अब 'मर्डर' की हॉट एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने एक प्रोड्यूसर के अजीबोगरीब डिमांड के बारे में खुलकर बताया है। उन्होंने बताया कि एक बार प्रोड्यूसर ने उनकी कमर पर रोटी सेकने की डिमांड रख दी थी। हालांकि उसकी ये इच्छा पूरी नहीं हो सकी।

कमर पर रोटी सेकना चाहता था प्रोड्यूसर
मल्लिका शेरावत को बॉलीवुड के सुपर बोल्ड एक्ट्रेसेस में गिना जाता है, फिल्म 'मर्डर' में उनके द्वारा दिए गए हॉट सीन्स के बाद वह लाखों युवाओं के दिल में बस गईं। अपने ताजा इंटरव्यू में मल्लिका ने बताया कि उनकी बोल्डनेस के चलते मेकर्स और प्रोड्यूसर अजीब आइडिया लेकर उनके पास आते थे। एक बार तो हॉट सॉन्ग के लिए प्रोड्यूसर ने उनकी कमर पर ही रोटी सेकने की डिमांड रख दी।

मल्लिका ने क्या कहा?
मल्लिका शेरावत ने बताया कि मेकर्स का आइडिया था कि गाने के बीच में उनकी कमर पर चपाती (रोटी) सेकने का एक सीन फिल्माया जाए। इंटरव्यू में उस गाने को याद करते हुए मल्लिका शेरावत ने कहा, 'मैंने उस गाने के लिए शूट करने से मना कर दिया था। यह कितना फनी होता। उसने अपना आइडिया मुझे सुनाते हुए कहा कि बड़ा हॉट गाना है, ऑडियंस को कैसे पता चलेगा कि आप हॉट है?'

हॉट होना पहले अजीब था
मल्लिका ने आगे कहा, 'प्रोड्यूसर बोल रहा था कि आप इतनी हॉट हैं कि आपकी कमर पर मैं चपाती सेक सकता हूं, कुछ अजीब सी बात है, क्या आपने ऐसा कुछ सुना है?' मल्लिका बताती हैं कि उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया। उन्हें ये फनी और ओरिजिलन आइडिया लगा। उन्होंने यह भी कहा, मुझे यह समझ नहीं आता कि इंडिया में हॉट का क्या अर्थ है? यहां महिलाओं के हॉट होने का आइडिया ही अजीब है।

वेब सीरीज में किया डेब्यू
मल्लिका आगे कहती हैं, 'बेशक अब हॉट होना अच्छा है लेकिन जब मैंने अपना करियर शुरू किया, तो यह अजीब था।' बता दें कि इन दिनों मल्ल्कि शेरावत अपनी लाइफ से जुड़े कई खुलासे कर रही हैं। मल्लिका को हाल ही में ईशा गुप्ता और गौतम रोडे के साथ एमएक्स प्लेयर सीरीज 'नकाब' में देखा गया था। यह शो एक सेलिब्रिटी की हाई-प्रोफाइल मौत के इर्द-गिर्द घूमता है।
Recommended Video
यह भी पढ़ें: बेड पर मल्लिका शेरावत की इस आदत से परेशान हैं उनके Boyfriend, खुद एक्ट्रेस ने किया खुलासा












Click it and Unblock the Notifications