'मेरे पास 65 स्क्रिप्ट थी, एक भी रोल नहीं मिला, क्योंकि मैंने हीरो के साथ...', मल्लिका शेरावत का खुलासा
मुंबई: बॉलीवुड की सबसे हॉट और बोल्ड एक्ट्रेसेज में शुमार मल्लिका शेरावत की हालिया फिल्म आरके/आरके रिलीज हुई है, हालांकि उनकी फिल्म तो बड़े पर्दे पर कमाल नहीं दिखा पाईं, लेकिन खुद मल्लिका शेरावत अपने स्टेटमेंट्स को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में इंडस्ट्री पर खुलासा करते हुए कास्टिंग काउच और कॉम्प्रोमाइज पर काफी कुछ कहा था। वहीं अब अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में मल्लिका ने एक बार फिर से फिल्म इंडस्ट्री की हकीकत से पर्दा उठाया है।

करियर को लेकर मल्लिका का खुलासा
एक वक्त था, जब मल्लिका शेरावत की हॉटनेस के आगे बॉलीवुड की बाकी अभिनेताओं की असर फीका पड़ने लगा था, हालांकि अब मल्लिका शेरावत फिल्मों से काफी कम नजर आती हैं। अब बीसीसी हिंदी को दिए अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा करते हुए बताया कि उनके पास 65 स्क्रिप्ट पड़ीं थी, लेकिन फिर भी उनमें से एक भी रोल उनको नहीं मिला, जिसकी वजह उन्होंने फिल्म के हिरो के साथ कॉम्प्रोमाइज नहीं किया।

'मेरा काफी नुकसान हुआ, क्योंकि...'
अपने इंटरव्यू में मल्लिका शेरावत ने कहा, 'मेरा काफी नुकसान हुआ। हीरो को अपनी गर्लफ्रेंड को फिल्म में लेना होता था, कितने रोल छूट गए, क्योंकि मैंने फिल्म के हीरो के साथ किसी तरह का समझौता नहीं किया। जिसके कारण मैंने बहुत से किरदार अपने हाथ से गंवाए। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मुझे याद है कि मेरे पास फिल्मी की 65 स्क्रिप्ट थी और उनमें से एक भी रोल मुझे नहीं मिला, क्योंकि फिल्म के हीरो को ऑब्जेक्शन था।

बॉलीवुड में काफी मुश्किलों से भरा सफर
वहीं बॉलीवुड में किसी आउटसाइडर के अपने करियर बनाने को लेकर मल्लिका ने कहा कि इंडस्ट्री में बने रहना काफी मुश्किल हैं, जब तक आप किसी फेमल फैमिली से नहीं आते या फिर आपका इस इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं है तो। वहीं इसी के साथ मल्लिका ने एक बात और ऐड करते हुए कहा कि अगर आपका कोई फिल्मी ब्वॉयफ्रेंड नहीं है, तो बॉलीवुड में आपका टिकना काफी मुश्किलों से भरा है।

'मेरा रोल एडिट किया गया'
अपने अब तक के करियर को लेकर भी मल्लिका काफी संतुष्ट नजर आईं। उन्होंने कहा कि मैंने जिस तरह से फिल्मों में काम किया है, उससे में खुश हूं। वहीं उन्होंने कहा कि अब ओटीटी से काफी कुछ बदला है। अपनी फिल्मों के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि 'गुरु' फिल्म में मेरा काफी मजबूत सपोर्टिंग रोल था, लेकिन उसे एडिट किया गया था।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications