Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'दीपिका ने जो काम अभी किया वो मैंने 15 साल पहले किया था, लेकिन...', इस बात पर छलका मल्लिका का दर्द

नई दिल्ली: बॉलीवुड की हॉट गर्ल मल्लिका शेरावत काफी वक्त से बड़े पर्दे से दूर थीं, लेकिन अब वो एक बार फिर वापसी करने जा रही हैं। जल्द ही वो रजत कपूर की फिल्म 'आरके' में नजर आएंगी। जिसका उनके फैन्स काफी वक्त से इंतजार कर रहे हैं। वहीं एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी पुरानी फिल्मों और उसके बोल्ड सीन्स पर खुलकर बात की। साथ ही अपनी फिल्म की तुलना दीपिका पादुकोण की फिल्म से कर दी।

...लोगों की छोटी सोच

...लोगों की छोटी सोच

मल्लिका ने कहा कि जब मैंने इमरान हाशमी के साथ मर्डर मूवी की, तो हंगामा खड़ा हो गया था। मेरे बिकिनी पहनने और किसिंग सीन्स को लेकर तरह-तरह की बातें की गईं। हाल ही में दीपिका की गहराइयां फिल्म आई, उन्होंने उसमें जो किया (बोल्ड सीन) वो मैंने 15 साल पहले किया था, लेकिन उस वक्त लोगों की सोच छोटी थी।

'एक्टिंग किसी ने नहीं देखी'

'एक्टिंग किसी ने नहीं देखी'

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उस दौर में मीडिया और बॉलीवुड का एक वर्ग उनको मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। इंडस्ट्री के एक वर्ग ने हमेशा मेरी बॉडी और ग्लैमर की बात की, लेकिन उनकी एक्टिंग के बारे में नहीं। मर्डर के बाद उन्होंने दशावतारम, प्यार के साइड इफेक्ट्स और वेलकम में काम किया। जिसमें हॉट सीन्स नहीं थे, लेकिन किसी ने उनकी एक्टिंग के बारे में बात नहीं की।

इंडस्ट्री में क्या बदलाव हुए?

इंडस्ट्री में क्या बदलाव हुए?

वहीं फिल्म इंडस्ट्री में हो रहे बदलाव पर उन्होंने कहा कि पहले की हीरोइन्स बहुत अच्छी और सती-सावित्री टाइप थीं। उस वक्त हीरोइन्स के लिए सिर्फ दो तरह के ही रोल रहते थे। अब हम जो बदलाव देख रहे हैं, वो महिलाओं को इंसान के रूप में दिखाता है। वो (एक्ट्रेस) खुश या उदास हो सकती हैं। वो गलतियां कर सकती हैं, लड़खड़ा सकती हैं, और इन सबके बावजूद आप उनसे प्यार करते हैं।

आरके में ये लोग आएंगे नजर

आरके में ये लोग आएंगे नजर

आपको बात दें कि मल्लिका अब अपनी अगली फिल्म आरके की रिलीज के लिए तैयार हैं। डायरेक्टर रजत कपूर की इस फिल्म में कुब्रा सैत, रणवीर शौरी, मनु ऋषि चड्ढा, चंद्रचूर राय, अभिजीत देशपांडे, अभिषेक शर्मा, ग्रेस गिरधर और वैशाली मल्हारा नजर आएंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+