इमरान हाशमी ने मल्लिका शेरावत को कहा था 'बैड किसर', 'मर्डर' के सेट पर होती थी रोज लड़ाई, फिर मचा था बवाल

Emraan Hashmi Mallika Sherawat: बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत और इमरान हाशमी के आपसी झगड़े से हर कोई वाकिफ है। इस फिल्म से दोनों के बीच इतने मनमुटाव हुए कि उसके बाद दोनों ने फिर कभी एक दूसरे से बात नहीं की और ना ही किसी फिल्म में एकसाथ काम किया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म मर्डर की शूटिंग के दौरान सेट में अक्सर दोनों के बीच लड़ाई होती थी। लेकिन इसके बावजूद दोनों ने एकसाथ कई इंटीमेट सीन्स दिए थे। इस फिल्म के बाद इमरान और मल्लिका के बीच हुए आपसी झगड़े ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों ने कई इंटरव्यूज के दौरान ना सिर्फ एक दूसरे मजाक उड़ाया बल्कि तंज भी कसा।

Emraan Hashmi

दरअसल, इमरान हाशमी ने अपने करियर किस के मामले में कई सारे रिकॉर्ड तोड़े हैं। जब करण जौहर के शो कॉफी विद करण में उनसे पूछा गया था कि सबसे खराब किस किसने की थी तो एक्टर ने जवाब में मल्लिका शेरावत को बैड किसर बताया था। इतना ही नहीं इमरान से पूछा गया था कि उन्हें मल्लिका के बैड पर क्या मिलेगा। थो एक्टर ने कहा, 'हॉलीवुड की सक्सेस होने की बैवकूफ गाइड।'

इसके बाद इमरान हाशमी का ये बयान काफी चर्चा में रहा। वहीं मल्लिका शेरावत उनको जवाब देने से पीछे नहीं हटी और उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि, 'इमरान हाशमी को किस करने से अच्छा है कि सांप को किस कर लूं।' मामला यहीं नहीं रुका इमरान हाशमी ने मल्लिका को सबसे खराब एक्ट्रेस तक भी कहा था। उन्होंने कहा था कि, 'मुझे उनका चिल्लाना बिल्कुल भी पसंद नहीं है।'

इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ता चला गया और मामला यहां तक पहुंच गया कि दोनों ने एक दूसरे से दूरी बना ली। हालांकि बाद में मल्लिका ने इस लड़ाई को बचपना बताया था। खैर अब 20 साल बाद ये जोड़ी प्रोड्यूसर आनंद पंडित की बेटी की शादी के रिसेप्शन एकसाथ नजर आई। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि 20 साल से चल रहा ये वॉर अब खत्म हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+