फेमस टीवी एक्टर रमेश की संदिग्ध मौत, सुशांत सिंह जैसे हालात में लटका हुआ मिला शव

दो दिन पहले ही रमेश शूटिंग खत्म कर बाहर से लौटे थे और आज उनका शव उनके घर में फंदे से लटका मिला।

नई दिल्ली, 11 सितंबर: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पिछले साल हुई संदिग्ध मौत की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं है और इस बीच एक और ऐसा ही मामला सामने आया है। केरल के मशहूर एक्टर और टेलीविजन की दुनिया के चहेते कलाकार रमेश वलियासल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। टीवी इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, रमेश वलियासल का शव शनिवार सुबह उनके घर पर फंदे से लटका मिला, जिसके बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज करते हुए केस की जांच शुरू कर दी है।

दो दिन पहले ही शूटिंग से लौटे थे रमेश

दो दिन पहले ही शूटिंग से लौटे थे रमेश

बताया जा रहा है कि रमेश वलियासल अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए बाहर गए हुए थे और अभी दो दिन पहले ही घर लौटे थे। रमेश के निधन की खबर सुनने के बाद केरल की टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में सदमे का माहौल है। किसी को यकीन नहीं आ रहा है कि रमेश जैसा खुशमिजाज कलाकार इस तरह का कदम उठा सकता है। उनके दोस्त और करीबी लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर अपना दुख जाहिर किया है।

'जिंदगी से भागना तो कोई समाधान नहीं'

'जिंदगी से भागना तो कोई समाधान नहीं'

रमेश वलियासल की मौत की खबर सबसे पहले फिल्म निर्माता और प्रोडक्शन कंट्रोलर एनएम बदूशा ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर की। एनएम बदूशा ने रमेश वलियासल की फोटो अपने फेसबुक पेज पर शेयर करते हुए लिखा, 'हो सकता है कि आपके जीवन में ऐसी बहुत सारी दिक्कतें होंगी, जिन्हें हम नहीं जानते, लेकिन जिंदगी से भागना तो कोई समाधान नहीं... मेरे प्यारे दोस्त रमेश को नमन।'

थियेटर से शुरू किया एक्टिंग करियर

थियेटर से शुरू किया एक्टिंग करियर

आपको बता दें कि रमेश वलियासल की गिनती केरल की टीवी इंडस्ट्री में सबसे लोकप्रिय और बिजी अभिनेताओं में की जाती थी। कॉलेज की पढ़ाई खत्म करने के बाद से ही रमेश थियेटर की दुनिया से जुड़ गए और अपने दोस्तों के साथ उन्होंने स्टेज पर कई नाटक किए। इसके बाद उन्होंने टीवी की दुनिया में कदम रखा और पिछले करीब 22 साल से वो इस इंडस्ट्री का सबसे बिजी कलाकार बने रहे।

पुलिस को आत्महत्या का शक!

पुलिस को आत्महत्या का शक!

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, माना जा रहा है कि कोरोना वायरस की वजह से लगाए गए लॉकडाउन में आईं फाइनेंशियल दिक्कतों की वजह से अभिनेता रमेश वलियासल ने खुदकुशी की है। हालांकि आधिकारिक तौर पर पुलिस की तरफ से अभी कोई बयान नहीं दिया गया है। फिलहाल थंपनूर थाने की पुलिस ने आईपीसी की धारा 174 के तहत अप्राकृतिक मौत का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस के मुताबिक, रमेश वलियासल अपनी दूसरी पत्नी और बेटे के साथ रहते थे। शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे उनका शव उनके बेडरूम में पंखा से लटका हुआ मिला और सबसे पहले उनकी पत्नी ने उन्हें इस हालत में देखा। रमेश वलियासल के शव को फिलहाल मेडिकल कॉ़लेज हॉस्पिटल में रखा गया है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

ये भी पढ़ें- अंकिता लोखंडे ने याद की सुशांत के साथ की अपनी पहली मुलाकात, बताया क्यों हो गए थे नाराज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+