अंकिता लोखंडे ने याद की सुशांत के साथ की अपनी पहली मुलाकात, बताया क्यों हो गए थे नाराज
अंकिता लोखंडे ने याद की 12 साल पहले सुशांत सिंह के साथ की अपनी पहली मुलाकात, बताया क्यों हो गए थे नाराज
मुंबई, 11 सितंबर: लोकप्रिय टीवी शो पवित्र रिश्ता एक बार फिर वापसी कर रहा है। पवित्र रिश्ता में सुंशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे को काफी पसंद किया गया था और दोनों इसी सीरियल में काम करते हुए एक दूसरे के करीब भी आए थे। पवित्र रिश्ता 2.0 में अंकिता लोखंडे के साथ शाहीर शेख मानव के उस किरदार को निभाएंगे, जिसे सुशांत सिंह राजपूत ने किया था। पवित्र रिश्ता 2.0 के बारे में बात करते हुए अंकिता ने मरहूम एक्टर, अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत के बारे में कई बातें की हैं। उन्होंने सुशांत के साथ साथ अपनी पहली मुलाकात का किस्सा भी साझा किया है।

बहुत अच्छी नहीं थी पहली मुलाकात
अंकिता ने एक न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बताया कि जब वो पहली बार पवित्र रिश्ता के सेट पर सुशांत से मिलीं तो ये मुलाकात बहुत सुखद नहीं थी। वह देर से आने के लिए उनसे बहुत नाराज थे। अंकिता ने बताया कि उनको ब प्रोमो शूट के लिए जाना था तो सुशांत उन्हें लेने आए। अंकिता तैयार होती रहीं और सुशांत को करीब दो घंटे इंतजार करना पड़ा। इस पर सुशांत काफी ज्यादा गुस्से में आए।

ड्राइवर को साइड कर खुद चलाने लगे थे गाड़ी
अंकिता ने आगे बताया कि करीब दो घंटे इंतजार कराने के बाद मैं नीचे आई और अपनी मां के साथ कार की पिछली सीट पर बैठकर सो गई। इस पर सुशांत को मेरा एटीट्यूड काफी खराब लगा और वो इतना गुस्से में था कि उन्होंने ड्राइवर से कार ली और रैश ड्राइविंग करने लगे। मुझे समझ नहीं आया कि वह ऐसा क्या हो रहा है तो मेरी मां ने कहा कि वो तेरे बर्ताव पर गुस्सा कर रहा है।

करीब 6 साल साथ रहे दोनों
अंकिता और सुशांत पवित्र रिश्ता के दौरान ही एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। दोनों का अफेयर 6 साल तक चला, जिसके बाद दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। इसके बाद सुशांत की जिंदगी में रिया चक्रवर्ती आईं तो अंकिता विकी जैन को डेट कर रही हैं। बता दें कि पिछले साल जून में सुशांत अपने बांद्रा वाले घर पर मृत पाए गए थे। उनकी मौत के बाद रिया चक्रवर्ती और अंकिता लोखंडे को लेकर काफी बातें की गई थीं, कई तरह के आरोप भी रिया पर लगे थे। फिलहाल सीबीआई उनकी मौत की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications