ओपेन ब्लेजर के नीचे मलाइका अरोड़ा ने पहनी ये चीज, फिर बेटे अरहान संग दिया पोज, लोगों ने कही ऐसी बात
Malaika Arora Bold Dress: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई ह। बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर अपनी इस फिल्म के जरिए लोगों का एंटरटेनमेंट करने के लिए तैयार हैं। ये फिल्म आगामी 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं गत 25 जुलाई की रात को मुंबई में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था जहां पर कई बॉलीवुड हस्तियों का मेला लगा था। इसी कड़ी में फिल्म की स्क्रीनिंग पर पहुंचीं मलाइका अरोड़ा ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। मलाइका फिल्म की स्क्रीनिंग पर काफी बोल्ड कपड़े पहनकर पहुंची थीं।
मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने फैशन को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाती हैं। कई बार तो वह अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल भी हो जाती हैं। लोग उनके अतरंगी कपड़ों को देखकर तरह तरह की बातें करने लगते हैं। कुछ दिनों पहले ही मलाइका अरोड़ा 3 लाख की हुडी ड्रेस पहनकर मुंबई के एक सौलून में पहुच गई थीं जिसके बाद उनकी जमकर आलोचना हुई थी। वहीं इस बार वह फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर अपने बेटे अरहान के साथ बोल्ड ड्रेस में नजर आईं।

मलाइका अरोड़ा ने पहना ट्यूब टॉप
फिल्म की स्क्रीनिंग में मलाइका अरोड़ा काले रंग की ड्रेस में नजर आईं। स्पेशल स्क्रीनिंग के रेड कार्पेट पर मलाइका ने प्लंजिंग ट्यूब टॉप पहनकर अपना कदम रखा, जिससे मुंबई के मानसून भरे मौसम में भी आग लग गई थी। मलाइका ने अपने ब्लैक ट्यूब टॉप को ओवर साइज ब्लेजर और पैंट के साथ टीम अप किया था। ऐसे में वह बिल्कुल लेडी बॉस जैसी लग रही थीं।
बेटे अरहान के साथ मलाइका ने दिया पोज
फिल्म की स्क्रीनिंग में उनके साथ उनके बेटे अरहान खान भी शामिल हुए थे। अरहान इस समय विदेश में पढ़ाई पूरी कर रहे हैं। अरहान स्क्रीनिंग में सफेद रंग के शर्ट और पैंट में नजर आए। मलाइका अरोड़ा और उनके बेटे अरहान का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद जहां मालइका की ड्रेस को लेकर तरह तरह के कमेंट्स किए हैं, वहीं अरहान को लोगों ने अपने पिता अरबाज खान की तरह बताया है।
ड्रेस के लिए मलाइका अरोड़ा हुईं ट्रोल
मलाइका अरोड़ा की ड्रेस को देखने के बाद से लोग कह रहे हैं कि अपने बेटे के साथ उन्हें इस तरह के कपड़े नहीं पहनने चाहिए थे। लोगों की मानें तो उनका ट्यूब टॉप काफी बोल्ड था जो कि उन्हें बेटे के सामने नहीं पहनना चाहिए था। आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी नजर आने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications