अर्जुन कपूर का इस खास अंदाज में मलाइका ने किया बर्थडे सेलिब्रेशन, लिखा ये स्पेशल पोस्ट

अर्जुन कपूर के जन्मदिन के मौके पर मलाइका अरोड़ा ने एक प्यार भरा पोस्ट शेयर किया। जिसमें वह अर्जुन को प्यार से केक खिलाती नजर आ रही हैं। पोस्ट में अर्जुन कपूर काफी खुश नजर आ रहे हैं।

मुंबई, 26 जून: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर का आज यानी 26 जून को 37वां जन्मदिन है। इस खास मौके को और ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों सबसे रोमांटिक जगह पेरिस में वैकेशन मनाने गए हैं। जिसकी तस्वीरें वह लगातार सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। इस बीच मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के जन्मदिन को स्पेशल तरह से सेलिब्रेट किया जिसकी फोटो और वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

arjun kapoor

मलाइका का अर्जुन के लिए स्पेशल पोस्ट
मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के जन्मदिन को खास बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने अर्जुन के लिए एक स्पेशल केक भी तैयार कराया। जिसकी वीडियो और फोटो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। पोस्ट शेयर करते हुए मलाइका अरोड़ा ने कैप्शन में लिखा- 'मेरे प्यार की कामना करें..आपकी सभी इच्छाएं और सपने सच हों जन्मदिन मुबारक हो @arjunkapoor'। वीडियो में एक्ट्रेस अर्जुन कपूर को केक खिला रही हैं तो वहीं तस्वीर में अर्जुन कपूर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।

अर्जुन ने शेयर की रोमांटिक तस्वीरें
इससे पहले अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ पेरिस में रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। जो कि, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों एक दूसरे के बेहद क्लोज नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में अर्जुन कपूर सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं मलाइका अरोड़ा रोमांटिक पोज दे रही हैं। मलाइका और अर्जुन की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही अर्जुन को उनके जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+