मलाइका अरोड़ा ने पहनी ट्रांसपेरेंट डीप नेक ड्रेस, यूजर्स ने कहा- 48 की आंटी हो गई है लेकिन अब भी.....
मलाइका अरोड़ा का एक और बोल्ड लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि मलाइका की उम्र भले ही 48 हो गई हो लेकिन वह इन बोल्ड ड्रेसेस में किसी भी यंग हीरोइन को मात दे सकती हैं।
मुंबई, 28 जुलाईः बॉलीवुड की फेमस आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा अपनी बोल्ड अदाओं और यूनीक फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। मलाइका हर इवेंट पर कोई न कोई बोल्ड ड्रेस कैरी करती हैं और सोशल मीडिया पर छा जाती हैं। उनके फैंस को उनका यूनीक फैशन सेंस काफी पसंद आता है। सिर्फ इतना ही नहीं मलाइका इन बोल्ड ड्रेसेस को कैरी करने के लिए खुद को फिट भी रखती हैं। वह अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखती हैं। वह अकसर जिम जाते हुए भी स्पॉट होती रहती हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा का एक और बोल्ड लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि मलाइका की उम्र भले ही 48 हो गई हो लेकिन वह इन बोल्ड ड्रेसेस में किसी भी यंग हीरोइन को मात दे सकती हैं।

मलाइका ने रिवीलिंग ड्रेस में किया रैंप वॉक
मलाइका अरोड़ा का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें वह डीप नेक ट्रांसपेरेंट ड्रेस में नजर आ रही हैं। उन्होंने एक ब्लैक कलर की नेट की ड्रेस पहनी हुई है। अपने लुक को चार चांद लगाने ले लिए मलाइका ने अपने बालों को खोलकर उन्हें पीछे किया हुआ है। उनकी वॉक को उनकी हील्स ने और ज्यादा बेहतर बनाया है।

लोगों को बना रहीं अपना दीवाना
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मलाइका अरोड़ा रैंप पर ब्लैक कलर ही पेंसिल हील्स पहनकर वॉक करती नजर आ रही है। एक्ट्रेस के इस लुक ने कई लोगों को उनका दीवाना बना दिया है। वहीं कई लोग उनके इस ड्रेस की आलोचना कर रहे हैं। कोई उनकी डॉटनेस की तारीफ कर रहा है तो कोई उन्हें बूढ़ी और आंटी कह रहा है।
लोग करे रहे हैं ऐसे कमेंट्स
मलाइका अरोड़ा के इस रैंप वॉक के वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने इस पर जमकर कमेंट्स करना शुरू कर दिया है। पैपराजी विरल भयानी के इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किए गए इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर उनकी खूबसूरती की तारीफ करते हुआ लिखा है- मलाइका अरोड़ा 48 की हैं लेकिन 30 की लगती हैं। क्या खूब उन्होंने खुद को मैंटेन किया हुआ है। वहीं कुछ लोग मलाइका का मजाक भी उड़ा रहे हैं। एक सोशल मीडिया सूजर ने लिखा है- अब बूढ़ी हो गई हो...आंटी लगती हो।

रैंप वॉक कर महफिल लूट ली
दरअसल मलाइका अरोड़ा 'इंडियन कॉउचर वीक' के चौथे दिन फैशन डिजाइनर रोहित गांधी और राहुल खन्ना के लिए रैम्प पर उतरी थीं। मलाइका अरोड़ा ने खास अंदाज में रैंप वॉक करके महफिल लूट ली। फैशन शो में मलाइका ने जैसे ही एंट्री की तो हर किसी की सांसे थम गई थीं। इस दौरान मलाइका के प्यारे से अंदाज ने सभी का दिल जीत लिया।

अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं मलाइका
आपको बता दें मलाइका अरोड़ा पिछले कुछ समय से एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों हाल ही में पेरिस से छुट्टियां मनाकर लौटे हैं। पेरिस से दोनों ने अपनी कई रोमांटिक तस्वीरों और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए थए जो कि जमकर वायरल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications