मलाइका अरोड़ा ने एक्स पति अरबाज खान पर कसा था तंज, अब Arbaaz Khan ने सरेआम कह दी ऐसी बात
Arbaaz Khan On Malaika Arora: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर और फिल्म मेकर अरबाज खान के बेटे अरहान खान इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अरहान खान का पॉडकास्ट शो 'डंब बिरयानी' इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
मलाइका अरोड़ा ने किए थे चौंकाने वाले खुलासे
इस शो में अभी तक दो एपिसोड हो चुके हैं। पहले एपिसोड में अरहान खान के पिता अरबाज खान अपने भाई सोहेल खान के साथ पहुंचे थे। वहीं दूसरे एपिसोड में अरहान खान की मां मलाइका अरोड़ा शामिल हुई थीं। शो में मलाइका ने अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे।

एक्स पति अरबाज खान के बर्ताव को लेकर की थी टिप्पणी
इस शो में मलाइका अरोड़ा ने अपने एक्स पति अरबाज खान के बर्ताव को लेकर कई तरह की टिप्पणियां की थीं। अब अरबाज खान ने अपनी एक्स वाइफ मलाइका के उस स्टेटमेंट पर रिएक्ट किया है। जूम एंटरटेनमेंट के साथ बातचीत में अरबाज खान ने कहा है- देखो, ये एक मां और उसके बेटे के बीच की बात है, यही उनकी राय थी।
अब अरबाज खान ने कही ऐसी बात
अरबाज खान ने कहा है- मुझे लगता है कि मलाइका ये राय रखने की हकदार हैं। हां बेशक उन्होंने कभी सोचा होगा कि मैं कुछ मामलों में डिसिजन नहीं ले पाता हूं। वहीं अरबाज खान ने मलाइका के उस स्टेटमेंट को लेकर भी बात की जिसमें मलाइका ने अरबाज को निष्पक्ष और स्पष्ट व्यक्ति कहा था।
अरबाज खान ने कहा- मेरे विचारों में बहुत स्पष्टता थी
अरबाज खान ने इंटरव्यू में कहा- मैंने भी इंटरव्यू पढ़ा है। उन्होंने बताया कि मेरे विचारों में बहुत स्पष्टता थी और मैं भी बहुत स्पष्ट व्यक्ति हूं। तो मैं इसे ले लेता हूं, ये ठीक है। इस पर बहुत ज्यादा सोचने और सीरिअसली लेने वाली कोई बात नहीं है।
'तुम्हारा अकट्रैक्टिव बिहेवियर नहीं है'
आपको बता दें कि 'डंब बिरयानी' पॉडकास्ट शो में होस्ट अरहान खान ने अपनी मां मलाइका अरोड़ा से उन गुणों के बारे में पूछा था जो वह अपने पिता के साथ शेयर करते हैं। इस पर मलाइका ने अरहान से कहा था कि तुम्हारा अकट्रैक्टिव बिहेवियर नहीं है। तुम भी अरबाज की तरह डिसिजन नहीं ले पाते हो, जिसे मैं पसंद नहीं करती हूं।
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का तलाक
जानकारी के अनुसार मलायका अरोड़ा और अरबाज खान ने शादी के19 साल बाद तलाक ले लिया था। तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं जबकि अरबाज खान ने दिसंबर 2023 में बॉलीवुड की फेमस मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से दूसरी शादी कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications