एक्स पति अरबाज खान के घर देर रात क्या करने पहुंची मलाइका अरोड़ा? फैंस बोले- 'अर्जुन कपूर कहां है?'

Malaika Arora Meets Arbaaz Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का अरबाज खान से साल 2017 में तलाक हुआ था। जहां एक तरफ अरबाज ने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी कर अपना घर बसा लिया है। वहीं मलाइका अरोड़ा लंबे समय से अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।

मलाइका अरोड़ा ने साल 2021 में अर्जुन कपूर संग डेटिंग की खबरों को कंफर्म किया था। भले ही वह अरबाज खान से अलग हो गईं लेकिन आज भी दोनों अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक्स हसबैंड अरबाज खान के घर के बाहर नजर आ रही हैं।

Malaika Arora

इंस्टैंट बॉलीवुड द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो देर रात का है। इस दौरान मलाइका के साथ उनके दोस्त और बेटा अरहान खान भी मौजूद थे। इस दौरान मलाइका काफी कैजुअल लुक में नजर आईं। उन्होंने व्हाइट शर्ट और शॉर्ट्स पहने थे और साथ ही सनग्लासेस भी कैरी किए थे। लेकिन जब पैपराजी ने मलाइका की फोटो क्लिक करने की कोशिश की तो उन्होंने इग्नोर कर दिया।

हालांकि इसको लेकर कोई खास जानकारी नहीं है कि आखिर देर रात मलाइका अरोड़ा अरबाज खान के घर किस वजह से गई थीं लेकिन ये वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने सवालों की बौछार लगा दी। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'लगता है शादी का कार्ड देने आई थी।' एक ने लिखा, जब तलाक हो गया है तो फिर क्यों मिलना है। एक यूजर ने पूछा, 'इतनी जल्दी क्या है भागने की।' वहीं कुछ फैंस को अर्जुन कपूर की याद आई।

बता दें कि, इससे पहले बेटे अरहान खान के पॉडकास्ट 'डंब बिरियानी' में नजर आई थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने बेटे से ऐसा सवाल पूछ लिया था जिसकी वजह से फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। दरअसल, मलाइका ने अरहान से पूछा था कि क्या वह वर्जिन हैं। वहीं अराहन ने पलटकर अपनी मां से पूछा कि वह कब शादी करेंगी। जिसका मलाइका अरोड़ा ने जवाब नहीं दिया था। सोशल मीडिया पर दोनों का ये वीडियो खूब वायरल हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+