लेटेस्ट लुक में बेहद हॉट दिखीं मलाइका, लेकिन ये क्या! पैंट देख क्यों चकराया यूजर का दिमाग?
अपने लेटेस्ट लुक में मलाइका अरोड़ा किसी भी यंग एक्ट्रेस को मात देती दिख रही थीं। उनका लुक देखने के बाद एक्ट्रेस की उम्र का अंदाजा लगा पाना काफी मुश्किल हो रहा है।
मुंबई, 26 अगस्त: बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा का किलर स्टाइल फैंस को हमेशा ही पसंद आता है। अपने हर अवतार से मलाइका फैंस को घायल करने में कसर नहीं छोड़ती। हाल ही में अपने एक और बोल्ड अंदाज में मलाइका नजर आईं, जिस पर से नजरें हटा पाना काफी मुश्किल था। अपने लेटेस्ट लुक में मलाइका किसी भी यंग एक्ट्रेस को मात देती दिख रही थीं। उनका लुक देखने के बाद एक्ट्रेस की उम्र का अंदाजा लगा पाना काफी मुश्किल हो रहा है। इस दौरान यूजर्स का ध्यान मलाइका की पैंट पर गया और ये देखकर वे चकरा गए।

कहर ढाती हैं मलाइका
हर बार नए लुक में ग्लैमर और बोल्डनेस का तड़का कैसे लगाना है, ये कोई मलाइका अरोड़ा से सीखे। एक्ट्रेस अपने हर लुक में कहर ढाती हैं। हालांकि कई दफा मलाइका को अपने लुक के लिए ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ता है।

वाइट कलर के टॉप में दिखीं एक्ट्रेस
इस बार मलाइका ने वाइट कलर का कॉरसेट टैंक टॉप पहना हुआ था। इस टॉप में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। साथ ही उनका फिगर भी फ्लॉन्ट हो रहा था। मलाइका इस लुक में बेहद अट्रैक्टिव लग रही थीं। एक्ट्रेस का ये वीडियो बॉलीवुडपैप ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है।
पैंट देख चकराया दिमाग
मलाइका के पूरे लुक में फैंस को उनकी पैंट बेहद पसंद आई। एक्ट्रेस ने होलोग्राफिक टॉर्न जींस पहनी हुई थी। इसका ग्लिटरी इफेक्ट देखने लायक था। इसका रिप्ड पैटर्न भी एक्ट्रेस को अलग लुक दे रहा था।

मैचिंग शूज के कंप्लीट किया लुक
अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए मलाइका ने मैचिंग शूज भी पहने हुए थे। वहीं एक्ट्रेस ने आइवरी शेड का स्लिंग बैक भी कैरी किया हुआ था। बालों को खुला छोड़ा हुआ था। खुले बालों मे मलाइका और भी खूबसूरत लग रही थीं।

बेहद ग्लैमरस हैं मलाइका
ऐसा पहली बार नहीं है, जब मलाइका ने फैंस को अपने स्टाइल से दीवाना बनाया हो। एक्ट्रेस पहले भी कई बार अपने ग्लैमर का जलवा बिखेर चुकी हैं। कई दफा तो मलाइका को अपने ड्रेसिंग सेंस और स्टाइल के चक्कर में ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications