'मैं बूढ़ी नहीं हूं, अपने से छोटे लड़के के साथ....', मलाइका अरोड़ा ने अपनी उम्र को लेकर किया शॉकिंग खुलासा
Malaika Arora: बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। अरबजा खान को तलाक देने के बाद मलाइका अरोड़ की जिंदगी में एक नए शख्स की एंट्री हुई थी। दरअसल मलाइका तलाक के बाद अपने से 10 साल छोटे एक्टर अर्जुन कपूर को डेट करने लगी थीं।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता
फिलहाल खबरें हैं कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। वहीं इन सबके बीच मलाइका का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मलाइका ने अपनी लव लाइफ पर किया ऐसा कमेंट
मलाइका अरोड़ा ने अपने शो 'मूविंग इन विद मलाइका' में स्टैंड अप कॉमेडी करते हुए एक ऐसा बयान दिया था जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान हो गया था। मलाइका ने अपनी लव लाइफ पर ही कमेंट किया था। इसके अलावा मलाइका ने अर्जुन के साथ उनके रिश्ते का मजाक उड़ाने वाले लोगों को करारा जवाब दिया है।
'मैं छोटी उम्र के लड़के को डेट कर रही हूं'
मलाइका अरोड़ा ने अपनी उम्र और अपने से छोटे उम्र के लड़के को डेट करने को लेकर जो बयान दिया है उससे सब शॉक्ड हो गए हैं। मलाइका ने इस शो में कहा है- मैं बूढ़ी नहीं हूं, मैं खुद से छोटी उम्र के लड़के को डेट कर रही हूं। मुझसे खूब हिम्मत है। मैं किसी की जिंदगी बर्बाद नहीं कर रही हूं।
'मैंने उसे सड़क से नहीं पकड़ा'
मलाइका अरोड़ा ने आगे कहा- ऐसा नहीं है कि वो स्कूल जाता था और उसका पढ़ाई में मन नहीं लगता था। मैंने उसे नहीं कहा कि छोड़ सबकुछ और आजा मेरे साथ। मेरा मतलब है कि जब हम डेट पर होते हैं तो ऐसा नहीं है कि हर बार वो अपनी क्लास मिस करता है। मैंने उसे सड़क से नहीं पकड़ा, जहां वो पोकीमॉन पकड़ रहा था। वह एक लड़का है जो बड़ा हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications