क्या है मलाइका अरोड़ा की असली उम्र? क्या पिता अनिल मेहता से सिर्फ 12 साल छोटी हैं एक्ट्रेस?
Malaika Arora Father Died: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल कुलदीप मेहता की मौत की खबर ने हंगामा मचा दिया है। पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। इंडस्ट्री से लेकर आम लोग तक इस खबर को जानने के बाद हैरान हो गए हैं।
मलाइका के पिता अनिल मेहता की मौत
खबर है कि मलाइका के पिता अनिल मेहता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। मलाइका अरोड़ा के पिता ने सुसाइड कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मलाइका अरोड़ा के पिता ने मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित अपने घर की 7वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है।

मलाइका अरोड़ा के पिता का सरनेम
हालांकि इन सबके बीच मलाइका अरोड़ा के पिता के सरनेम ने लोगों के बीच भ्रम पैदा कर दिया है, क्योंकि कई लोगों का मानना था कि उनका अंतिम नाम अरोड़ा था। इस विसंगति ने ऑनलाइन कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इसके अलावा कई तरह के अटकलें भी लगाई जा रही हैं।
पिता और बेटी की उम्र में 12 साल का अंतर
इसी बीच मलाइका अरोड़ा और उनके दिवंगत पिता अनिल मेहता के उम्र को लेकर भी कई तरह की बातें की जा रही हैं। आपको बता दें कि ऑफिशियल रिकॉर्ड्स के अनुसार अनिल मेहता की उम्र 62 साल थी। वहीं उनकी बेटी मलाइका अरोड़ा की उम्र इस समय 50 साल है। ऐसे में लोग पिता और बेटी की उम्र में मात्र 12 साल के अंतर को लेकर चर्चाएं कर रहे हैं।
50 साल की हैं मलाइका अरोड़ा
आपको बता दें कि गूगल के अनुसार बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की उम्र 50 साल है जबकि एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अक्टूबर 2023 में उन्होंने अपना 48वां बर्थडे मनाया था। वहीं एक्ट्रेस के पिता की मौत के बाद ये पता चला है कि अनिल मेहता की उम्र 62 साल थी तो ऐसे में वह अपने बेटी मलाइका से सिर्फ 12 साल बड़े कैसे हो सकते हैं।
अनिल मेहता मलाइका के असली पिता नहीं हैं
सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर काफी हंगामा मचा हुआ है। लोग उम्र के इस अंतर को लेकर तरह तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ लोगों का तो ये कहना है कि अनिल मेहता मलाइका के असली पिता नहीं हैं बल्कि सौतेले पिता थे। यही कारण है कि उनका सरनेम भी अलग है।
पिता की मौत से सदमे में है पूरा परिवार
आपको बता दें कि जैसे ही मलाइका अरोड़ा को अपने पिता की मौत के बारे में जानकारी मिली वह तुरंत पुणे से मुंबई के लिए रवाना हो गई थीं। अनिल अरोड़ा की मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। बताया जाता है कि पिता की मौत से मलाइका और अमृता का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों ने पुलिस को अपने बयान दर्ज कराए हैं।












Click it and Unblock the Notifications