'हम सोच रहे हैं', कब करेंगे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा शादी? एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा
मलाइका अरोड़ा लंबे समय से अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। अब एक्ट्रेस ने अपनी दूसरी शादी को लेकर बड़ा बयान दिया।

Malaika Arora Second Marriage: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के चर्चित कपल में से एक हैं। दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। दोनों के अफेयर को कई साल हो चुके हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी दूसरी शादी को लेकर खुलकर बात की है।
कब शादी करेंगे मलाइका-अर्जुन?
अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर संग शादी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह दूसरी शादी के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने दूसरी शादी के बारे में सोचा है लेकिन, इससे ज्यादा प्यार पर विश्वास रखती हूं। मैं इस बात का अभी जवाब नहीं दे सकती कि मैं दूसरी शादी कब करूंगी।'
एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा
मलाइका अरोड़ा ने शादी के बारे में बात करते हुए आगे कहा, 'मैं कुछ चीजों को सरप्राइज रखना चाहती हूं। जब इसका समय आएगा तो मैं सभी को बता दूंगी'।एक्ट्रेस ने अर्जुन कपूर की तारीफ करते हुए कहा, 'वह काफी कूल और स्ट्रॉन्ग ख्यालों के इंसान हैं। वह खुले विचारों के साथ साथ खूब केयरिंग भी करते हैं। मैं अपने रिश्ते को हमेशा संजोकर रखना चाहती हूं। क्योंकि मुझे लगता है कि हम दोनों इसके लिए तैयार हैं'।
लंबे समय से कर रहे डेट
बता दें कि, मलाइका अरोड़ा का साल 2017 में अरबाज खान संग तलाक हुआ था। जिसके बाद उनकी जिंदगी में अर्जुन कपूर की एंट्री हुई। दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। साल 2021 में मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर संग अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। कई बार उन्हें अपने से छोटे एक्टर को डेट करने पर ट्रोल किया जाता है। लेकिन एक्ट्रेस को इस चीज से फर्क नहीं पड़ता वह अपनी निजी जिंदगी में बेहद खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications