'इस दर्द को भरने में समय लगेगा' पिता की मौत के बाद मलाइका अरोड़ा बयां किया दर्द, पहली बार तोड़ी चुप्पी

Malaika Arora: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता की इस साल सितंबर 2024 को मौत हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ने पिता ने सुसाइड किया था। इस खबर से मलाइका के फैंस और तमाम सेलेब्स काफी शौक में थे। अब एक्ट्रेस ने बताया कि वह इस दर्द से कैसे बाहर आईं।

एक तरफ अर्जुन कपूर से ब्रेकअप तो दूसरी अचानक हुई पिता की मौत ने मलाइका अरोड़ा को तोड़कर रख दिया। अनिल मेहता ब्लिडिंग की छठी मंजिल से गिर गए थे। जिस दिन ये हादसा हुआ उस दिन मलाइका पुणे में थीं। अब एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान इस पर पहली बार खुलकर बात की।

Malaika Arora

मलाइका अरोड़ा ने अचानक हुई पिता की मौत पर कहा, 'हम सभी को जिंदगी में आगे मूव ऑन करते रहना चाहिए। यही मेरे पिता भी मुझसे चाहते थे। उनके जाने से मुझे और परिवार को गहरा सदमा लगा है, और मैं उस समय के लिए आभारी हूं। जिसमें मैंने इस बात को समझने में लगाया है।'

मलाइका अरोड़ा ने आगे कहा, 'मेरे लिए ये सब इतना आसान नहीं था। लेकिन खुद ठीक करने के लिए थोड़ा समय देना जरूरी था। अब मैं वापस काम पर लौटने पर फोकस कर रही हूं. मेंटली और फिजिकली स्ट्रॉन्ग होना पड़ेगा ताकि मेरी मां और फैमिली भी जल्दी उभर सके। मैं कुछ ब्रांड्स के साथ काम कर रही हूं जिसे मैं अपने पिता को डेडिकेट करूंगी। ये प्रोजेक्ट मेरे दिल के काफी करीब है।'

मलाइका के सौतेले पिता अनिल मेहता का 11 सितंबर को मुंबई में निधन हो गया। पुलिस के अनुसार, उनकी मृत्यु उनके बांद्रा स्थित आवास पर आत्महत्या से हुई। फिलहाल इस मामले में लगातार जांच चल रही है। हालांकि इस मामले में अब तक पुलिस का कोई बयान सामने नहीं आया है। अनिल मेहता को श्रद्धांजलि देने फिल्म उद्योग के कई सदस्य भी उनकी अंतिम विदाई में पहुंचे थे।

पिता की मौत के बाद मलाइका अरोड़ा का अर्जुन कपूर से ब्रेकअप भी हो गया। खुद एक्टर ने एक इवेंट के दौरान बताया कि वह अब सिंगल है और काम पर फोकस कर रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद मलाइका और अर्जुन के फैंस को बड़ा झटका लगा था।

ये भी पढ़ें: क्यों हुआ मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर का ब्रेकअप? Malaika की उम्र को लेकर उठा सवाल, सामने आया ऐसा सच

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+