अरबाज खान से तलाक लेने से पहले वाली रात मलाइका अरोड़ा के साथ क्या हुआ था? क्या है 15 करोड़ की कहानी?
Malaika Arora Divorce: बॉलीवुड एक्टर और फिल्म मेकर अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने भले ही दूसरी शादी कर ली हो लेकिन लोग उनकी एक्स पत्नी मलाइका अरोड़ा को भूल नहीं पाए हैं। लोग आज भी अरबाज और मलाइका की जोड़ी को याद करते हैं। एक समय था जब मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान बी टाउन के पावर कपल्स में से एक हुआ करते थे लेकिन अब दोनों की राहें अलग हो चुकी हैं।
अरबाज खान और मलाइका का तलाक
आपको बता दें कि अरबाज खान ने दिसंबर 2023 में बॉलीवुड के मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी कर ली है जबकि उनकी एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। आपको बता दें कि अरबाज खान के साथ मलाइका अरोड़ा का तलाक एक समय काफी चर्चा में रहा था।

2017 में हुआ था अरबाज-मलाइका का तलाक
साल 2017 में मलाइका और अरबाज ने अपने 19 साल पुराने रिश्ते को खत्म कर दिया था। इसके बाद मलाइका अरोड़ा ने करीना कपूर के चैट शो 'वॉट वीमेन वांट' में पहली बार अपने तलाक को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने इस चैट शो में बताया था कि जिस दिन कोर्ट में तलाक की अर्जी पर सुनवाई होनी थी, उससे ठीक पहले की रात उनकी क्या हालत थी।
करीना कपूर ने पूछा था ऐसा सवाल
करीना कपूर ने मलाइका अरोड़ा से पूछा था कि उनके तलाक के वक्त दोस्तों और लोगों से मिली सबसे अच्छी और खराब सलाह क्या थी। इसके जवाब में मलाइका ने कहा था- मुझे लगता है कि सबकी पहली राय यही थी कि तलाक मत करना। कोई नहीं कहना चाहता कि जाओ तलाक दे दो। तो लोगों ने यही कहा था कि जो भी करना सोच समझकर करना।
तलाक से ठीक पहले वाली रात में मलाइका का हाल
मलाइका अरोड़ा ने आगे कहा था- तलाक से ठीक पहले की रात पूरा परिवार मेरे साथ बैठा और एक बार फिर मुझे पूछा गया था- क्या तुम श्योर हो। क्या तुम 100 फीसदी अपने फैसले पर अडिग हो? मैं ऐसा लंबे समय से सुनती आ रही थी और मुझे लगता था कि ये वो लोग हैं, जो मेरी चिंता और परवाह करते हैं। इसलिए वह जाहिर तौर पर यही कहेंगे। मैं बिल्कुल चुप थी।
शादी के 19 साल बाद हुआ तलाक
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का तलाक साल 2017 में हुआ था। एक इंटरव्यू के दौरान अरबाज खान ने मलाइका के साथ रिलेशनशिप पर बात की थी। अरबाज के मुताबिक, उन्हें नहीं पता कि परफेक्ट रिश्ता क्या होता है। उन्होंने कहा था- मैंने अपने रिश्ते को 19 साल तक बचाने की कोशिश की लेकिन मैं सफल नहीं हो पाया।
एलिमनी में अरबाज ने दिए थे 15 करोड़ रुपए
मलाइका अरोड़ा ने तलाक तलाक की एलिमनी में अरबाज खान से 10 करोड़ रुपए मांगे थे। मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक मलाइका अरोड़ा 10 करोड़ रुपए से कम पर समझौता करने को तैयार नहीं थी। वहीं अरबाज ने मलाइका को एलिमनी अमाउंट के तौर 15 करोड़ रुपए दिए थे।












Click it and Unblock the Notifications