अस्पताल से मलाइका आईं घर तो अर्जुन कपूर और बहन अमृता पहुंचे मिलने
एक सड़क हादसे में चोटिल हुईं अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 2 अप्रैल को पुणे में हुए एक फैशन शो से मुंबई लौटते वक्त उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था।
मुंबई, 3 अप्रैल। एक सड़क हादसे में चोटिल हुईं अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 2 अप्रैल को पुणे में हुए एक फैशन शो से मुंबई लौटते वक्त उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था। इस दुर्घटना में उन्हें मामूली चोटें आई थीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनकी बहन अमृता अरोड़ा अपने परिवार के साथ उनके घर उनसे मिलने गई थीं।

अस्पताल से घर पहुंचीं मलाइका
एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान मलाइका अरोड़ा के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए अमृता अरोड़ा ने कहा अब वह ठीक हैं और अच्छा महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वह अब घर आ चुकी हैं और जल्द ही पूरी तरह ठीक हो जाएंगी। मलाइका के साथ उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी इस दौरान घर में उनके साथ थे। मलाइका के घर से बाहर निकलने के दौरान वह कैमरे में कैद हो गए। मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा को भी मलाइका के घर के बाहर स्पॉट किया गया।
यह भी पढ़ें: कोरोना: हरियाणा में तत्काल प्रभाव से हटाई गईं मास्क की पाबंदियां, अब नहीं लगेगा कोई जुर्माना
गंभीर रूप से चोटिल हो सकती थीं मलाइका
बता दें कि मलाइका अरोड़ की कार मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर खोपोली के पास मलाइका की कार दो अन्य कारों से टकरा गई। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। मलाइका के एक करीबी सूत्र ने एक मीडिया चैनल को बताया कि मलाइका इस घटना से काफी डर गई हैं, लेकिन फिलहाल उनकी हालत ठीक है। उनके कुछ टांके आए है। उनके सिर के बगल में तकिया था इसलिए उनके सिर में बड़ी चोट नहीं आई।












Click it and Unblock the Notifications