'तलाकशुदा महिला हो या सिंगल मदर, लोग...' Malaika Arora का ट्रोलिंग पर छलका दर्द

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने रिलेशनशिप और फिगर को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल होती हैं। अब एक्ट्रेस ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

Malaika Arora Trolling: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा रहती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। एक्ट्रेस अक्सर फैंस से जुड़े रहने के लिए अपनी लेटेस्ट फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हालांकि कई बार उन्हें अपने फिगर की वजह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। अब इसी को लेकर अपना दर्द जाहिर किया और बताया है कि वह इन सबसे कैसे डील करती हैं।

मलाइका अरोड़ा का ट्रोलिंग पर छलका दर्द

मलाइका अरोड़ा का ट्रोलिंग पर छलका दर्द

ये तो सभी जानते हैं कि, मलाइका अरोड़ा अरबाज खान से तलाक लेने के बाद अपनी लाइफ में मूव ऑन कर चुकी हैं। अरबाज के बाद वह अब मशहूर अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। हालांकि फैंस उनको रिलेशनशिप के लिए काफी ट्रोल करते हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस को कई बार उनके बोल्ड अंदाज के लिए भी ट्रोल किया जाता है। अब मलाइका अरोड़ा ने बताया है कि उनपर इसका क्या असर पड़ता है।

लोग फिटनेस के बारे में जानने के लिए हैं उत्सुक

लोग फिटनेस के बारे में जानने के लिए हैं उत्सुक

मलाइका अरोड़ा ने हाल में ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा है कि, उनका अपकमिंग शो मूविंग इन विद मलाइका के बारे में बात करते हुए बताया है कि उनके लिए यह शो काफी अलग है। यह शो बाकी रिएलिटी शो की तरह नहीं है। इस शो में एक्ट्रेस कि जिंदगी से जुड़े कुछ रहस्य सामने आएंगे। मलाइका ने कहा कि, फैंस ये जानना चाहते हैं कि मैं फिट कैसे रहती हूं और मैं अपने फिगर के लिए क्या करती हूं। साथ ही वह मेरी पर्सनल लाइफ को लेकर भी बहुत कुछ जानना चाहते हैं।

ट्रोलिंग पर बयां किया दर्द

ट्रोलिंग पर बयां किया दर्द

मलाइका अरोड़ा आगे बताया कि वह इस शो में जो भी अपनी जिंदगी से जुड़ी बातें बताएंगे उसमें से कुछ बाते प्राइवेट ही रहेंगी। इसके अलावा उन्होंने ट्रोलिंग पर भी बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'आज के जमाने में लोग तलाकशुदा महिला और सिंगल मदर बहुत गलत नजरों से देखते हैं। जो कि साफ तौर पर गलत है'।

नहीं पड़ता ट्रोलर्स से फर्क

नहीं पड़ता ट्रोलर्स से फर्क

मलाइका ने आगे बात करते हुए कहा कि, 'मुझे मेरे फैशन सेंस और फिगर के लिए काफी ट्रोल किया जाता है। हालांकि मुझ पर इसका किसी भी तरह का प्रभाव नहीं पड़ता'। मलाइका ने आगे ये भी कहा कि वह इन सबसे बिल्कुल भी नहीं डरती। लेकिन उनके आस-पास के लोग यानी उनके रिश्तेदार और दोस्त काफी हताश हो जाते हैं।

'आप नहीं बदल सकते किसी की सोच'

'आप नहीं बदल सकते किसी की सोच'

मलाइका अरोड़ा ने आगे बताया कि उन्हें पहले इन सबसे से काफी फर्क पड़ता था लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने अपनी सोच बदली और खुद को समझाया कि हर किसी की सोच आप नहीं बदल सकते। ऐसे में, मलाइका ने सोच लिया कि न ही उनके पास समय है और न ही वो किसी इंसान की सोच को बदल सकती हैं। खैर एक्ट्रेस के इस बयान से ये साफ हो गया है कि वह अब इन सब चीजों को कोई महत्व नहीं देतीं और वह अपने काम में फोकस करना जरूरी समझती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+