Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्या डिप्रेशन के शिकार थे मलाइका अरोड़ा के पिता? पड़ोसियों ने बताया आंखों देखा हाल, खुला ये बड़ा राज

Malaika Arora Father Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस नंबर वन डांसिंग क्वीन मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा की मौत की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। मलाइका अरोड़ा और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत
खबर है कि मलाइका के पिता अनिल अरोड़ा की गत 11 सितंबर 2024 (बुधवार) को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर की बालकनी से गिरकर मौत हो गई है। ये अनहोनी सुसाइड थी या हादसा पुलिस इसकी जांच कर रही है। अपने पिता की मौत से मलाइका अरोड़ा और उनकी बहन अमृता अरोड़ा को गहरा सदमा लगा है।

Malaika Arora Father Death

बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर दिखे मलाइका के साथ
दुख की इस घड़ी में मलाइका अरोड़ा के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर और एक्स हसबैंड अरबाज खान उनके साथ खड़े दिखाई दिए हैं। हालांकि अनिल अरोड़ा की मौत के बाद से लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि अनिल अरोड़ा ने डिप्रेशन में आकर ये कदम उठाया है।

पड़ोसियों ने खोला बड़ा राज
वहीं कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि वह लंबे समय से बीमार थे। इस बीच पड़ोसियों ने भी अनिल अरोड़ा की मौत पर अलग-अलग बयान दर्ज कराए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा की मौत को लेकर पड़ोसियों के अलग-अलग बयान सामने आए हैं। पुलिस की पूछताछ में कुछ पड़ोसियों ने कहा है कि एक्ट्रेस के पिता बीमार थे। उन्हें पिछले साल 2023 में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

क्या अनिल अरोड़ा डिप्रेशन में थे?
मलाइका अरोड़ा अपने बीमार पिता से मिलने अस्पताल भी पहुंची थीं। हालांकि उनकी बीमारी को लेकर तब कोई अपडेट सामने नहीं आया है। वहीं कुछ लोगों ने ये भी बताया कि वो डिप्रेशन में थे। हालांकि इन सभी बातों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

'सोसाइटी के कामों में रुचि लेते थे अनिल अरोड़ा'
दूसरी तरफ पुलिस की पूछताछ में कुछ पड़ोसियों ने अनिल अरोड़ा के बीमार होने की बात से साफ इनकार कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक पड़ोसी ने कहा है कि अनिल अरोड़ा किसी भी तरह से बीमार नहीं थे। वह काफी एक्टिव थे और सोसाइटी के कामों में रुचि लेते थे। तीन दिन पहले ही उनसे मैसेज के जरिए बातचीत हुई थी।

मलाइका अरोड़ा की मां ने दर्ज कराया बयान
वहीं सोसाइटी के वॉचमैन ने बताया कि अनिल अरोड़ा पूरी तरह से स्वस्थ थे और बाहर आते-जाते भी रहते थे। फिलहाल पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा की मां जॉयस पॉलीकार्प ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि वो और अनिल अरोड़ा तलाक के बाद भी कुछ साल से साथ रह रहे थे। उन्होंने बताया कि अनिल को रोजाना सुबह बालकनी में बैठकर अखबार पढ़ने की आदत थी।

'वॉचमैन मदद के लिए पुकार रहा था'
गत 11 सितंबर 2024 (बुधवार) को जब अनिल अरोड़ा बालकनी में नहीं दिखाई दिए तो जॉयस को उनकी चिंता हुई। घर में उनकी चप्पलें मौजूद थीं। इस बात से परेशान होकर जब जॉयस ने बालकनी से नीचे की ओर झांककर देखा तो काफी हंगामा मचा हुआ था। वॉचमैन मदद के लिए पुकार रहा था।

घुटनों में थी दर्द की समस्या
मलाइका अरोड़ा की मां ने आगे बताया कि जिस वक्त उन्होंने बालकनी में आकर देखा तब वॉचमैन मदद के लिए चिल्ला रहा था। जॉयस पॉलीकार्प ने पुलिस को बताया है कि अनिल मेहता पूरी तरह से स्वस्थ थे। उन्हें घुटनों में दर्द की थोड़ी समस्या थी इस​के अलावा कोई और बड़ी बात नहीं थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+