मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत बनी मिस्ट्री, मरने से पहले किया था ऐसा काम, 'आखिरी कॉल' पर उठा सवाल

Malaika Arora Father Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन के बाद से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सभी लोग काफी परेशान नजर आ रहे हैं। गत 12 सितंबर 2024 को अनिल मेहता का अंतिम संस्कार किया गया था जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए थे।

मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता ने सुसाइड किया है। हालांकि इसके बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। इस मामले की पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। अब इस केस में एक हैरान करने वाला अपडेट सामने आ रहा है।

malaika arora father death

मौत से ठीक पहले बेटियों को कही थी दिल की बात
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अनिल मेहता ने मौत से ठीक पहले अपनी दोनों बेटियों से बात की थी। बात करने के बाद उन्होंने अपना फोन बंद कर लिया था। ऐसे में कहा जा रहा है कि अनिल मेहता कथित तौर पर परेशान थे और उन्होंने अपनी बेटियों को ही आखिरी फोन किया था। कई लोगों ने तो ये भी कहा है कि वह डिप्रेशन के शिकार थे।

अनिल मेहता को घुटनों में दर्द की परेशानी थी
वहीं कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि अनिल मेहता को कोई बीमारी नहीं थी। वह बिल्कुल स्वस्थ थे। वह सोसाइटी में सभी से बात करते थे और सबका हालचाल भी लेते थे। उन्हें सिर्फ घुटनों में दर्द की परेशानी थी।

अनिल अरोड़ा ने बेटियों को किया था कॉल
कुछ रिपोर्ट्स में ये कहा गया है कि अनिल अरोड़ा ने जान देने से पहले अपनी दोनों बेटियों मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा को कॉल किया था। मौत से अंतिम पलों में उन्होंने अपनी दोनों बेटियों से अपने दिल की बात शेयर की थी और फिर जान दे दी।

'मैं बीमार हूं, अब थक गया हूं'
मौत से पहले अंतिम पलों में अनिल अरोड़ा ने दोनों बेटियों से बात करते हुए कहा था- मैं बीमार हूं, अब थक गया हूं। उन्होंने मलाइका और अमृता से बीमारी से परेशान होने की बात भी कही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिल अरोड़ा अपनी छोटी बेटी अमृता अरोड़ा के काफी करीब थे। उन्होंने जान देने से पहले अमृता से फोन पर बात की थी।

मलाइका और अमृता ने पुलिस को दिया ऐसा बयान
वहीं फैमिली के एक करीबी ने बताया है कि बेटियों के बाद जब परिवार के सदस्यों ने अनिल मेहता को फोन करके उनका हाल चाल जानने की कोशिश की, तो अनिल का फोन बंद आ रहा था। 12 सितंबर को पुलिस ने मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा और उनकी मां जॉयस का बयान दर्ज किया है। मलाइका और अमृता ने अपने बयान में कहा है कि उनके पिता ने उन्हें फोन किया था और कहा था कि मैं बीमार और थका हुआ हूं।

अनिल की मौत की वजह नहीं आई सामने
पुलिस अब डॉक्टर और परिवार के अन्य सदस्यों के बयान दर्ज कर रही है। इस मामले में अभी तक कई तरह की बातें सामने आई हैं। कई तरह के अपडेट्स भी सामने आ रहे हैं। वहीं अनिल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह मल्टीपल इंजरी बताई गई है। वहीं पुलिस अनिल की मिसिंग डायरी की भी तलाश कर रही है और आखिरी कॉल को लेकर भी कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस तत्परता के साथ जांच में जुटी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+