मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता की डायरी में छिपा है मौत का राज, चश्मदीद ने बताया पूरा हाल

Malaika Arora Father Died: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के 62 साल के पिता अनिल मेहता की मौत से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। एक्ट्रेस के पिता ने अपने मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित घर की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है। वहीं पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

क्या डिप्रेशन से जूझ रहे थे मलाइका के पिता
आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता के घर से कोई सुसाइड नोट पुलिस को नहीं मिला है। वहीं कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस के पिता डिप्रेशन से जूझ रहे थे। उनके इस कदम के पीछे बुढ़ापा और खराब स्वास्थ्य जैसा कारण हो सकता है।

Malaika Arora Father

पुलिस ने दर्ज किया पड़ोसियों का बयान
फिलहाल पुलिस एडीआर दर्ज कर परिवार वालों और पड़ोसियों के बयान को दर्ज कर जांच की प्रक्रिया में जुटी है। पुलिस के अनुसार अटॉप्सी और फॉरेसिंक रिपोर्ट आने के बाद ही ये साफ हो पाएगा कि अनिल मेहता ने खुदकुशी क्यों की थी। आपको बता दें कि अनिल पत्नी जॉयस से तलाक होने के बाद भी उनके साथ ही रहते थे।

मलाइका के पिता की बालकनी से गिरने से हुई मौत
पुलिस के अनुसार, अनिल मेहता ने जब इस घटना को अंजाम दिया, उस समय उनकी पत्नी फ्लैट में ही मौजूद थीं। सीसीटीवी से पता चला है कि अनिल बालकनी में बैठे हुए थे। सुबह 9 बजे के बाद वह बालकनी में घूमते हुए दिखाई दिए थे और करीब 10.30 बजे से 11 बजे के बीच कथित तौर पर उन्होंने बालकनी से छलांग लगा दी थी।

चश्मदीद ने अनिल को गिरते हुए देखा
अनिल मेहता की पत्नी जॉयस ने पुलिस को बताया है कि उन्हें इस घटना की जानकारी बिल्डिंग के ही एक निवासी से मिली थी। पुलिस ने भी बताया कि उस बिल्डिंग की पार्किंग में खड़ी एक कार के पास एक व्यक्ति खड़ा था, जिसने दावा किया है कि उसने अनिल मेहता को गिरते हुए देखा था। चश्मदीद के बयान को पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से क्रॉस चेक करने में जुटी है।

अनिल मेहता की डायरी की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार, अनिल मेहता एक डायरी में दिन भर की गतिविधियों को लिखा करते थे। जांच टीम उस डायरी की तलाश कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि शायद अनिल मेहता ने इस घटना से संबंधित कुछ बातों का जिक्र उस डायरी में किया हो। पुलिस को उम्मीद है कि उनके इस कदम के पीछे का कोई सटीक कारण डायरी से पता चल जाए।

अनिल अरोड़ा का आज होगा अंतिम संस्कार
जैसे ही मलाइका अरोड़ा को अपने पिता की मौत के बारे में जानकारी मिली वह तुरंत पुणे से मुंबई के लिए रवाना हो गई थीं। अनिल अरोड़ा की मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। बताया जाता है कि पिता की मौत से मलाइका और अमृता का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों ने पुलिस को अपने बयान दर्ज कराए हैं। जानकारी के अनुसार अनिल अरोड़ा का अंतिम संस्कार सांताक्रूज के हिंदू श्मशान घाट में आज यानी 12 सितंबर 2024 को होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+