वैलेंटाइन्स डे पर मलाइका ने बताया अर्जुन कपूर सिर्फ उनके हैं, रोमांटिक फोटो देख फिदा हुए लोग

वैलेंटाइन्स डे पर मलाइका ने बताया अर्जुन कपूर सिर्फ उनके हैं, शेयर की रोमांटिक फोटो

मुंबई, 14 फरवरी: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बॉलीवुड के सबसे फेमस कपल हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर दोनों हमेशा एक-दूसरे के साथ देखे जाते हैं। आज वैलेंटाइन्स डे के दिन मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ अपनी एक रोमांटिक फोटो शेयर की है, जिसको लेकर फैंस फिदा हो गए हैं। मलाइका ने इस खास दिन पर अपने प्रेमी अर्जुन कपूर को गले लगाते हुए तस्वीर शेयर की है। वेलेंटाइन डे 2022 के मौके पर मलाइका ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वह व्हाइट टॉप और शॉर्ट्स में दिख रही हैं, वहीं अर्जुन टी-शर्ट और जॉगर्स पहने हुए हैं।

मलाइका ने बताया अर्जुन सिर्फ उनके हैं

मलाइका ने बताया अर्जुन सिर्फ उनके हैं

मलाइका ने तस्वीर शेयर कर लिखा, Mine यानी मेरा। इसके साथ मलाइका ने एक दिल वाली इमोजी भी शेयर की। इस तस्वीर में मलाइक और अर्जुन एक-दूसरे को टाइट हग कर रहे हैं। वहीं अर्जुन मलाइका के माथे पर किस भी कर रहे हैं। तस्वीर उनके घर के अंदर की है।

बी-टाउन के सबसे हॉट कपल हैं अर्जुन-मलाइका

बी-टाउन के सबसे हॉट कपल हैं अर्जुन-मलाइका

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बी-टाउन के सबसे हॉट कपल्स में से एक हैं। दोनों अपने रिश्ते को लेकर कभी भी शर्माते नहीं हैं और इंस्टाग्राम या अपने किसी अन्य सोशल मीडिया प्रोफाइल पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में, कपल दिसंबर 2021 में मालदीव गए थे और अर्जुन और मलाइका दोनों ने अपने वेकेशन से खूबसूरत और रोमांटिक तस्वीरें साझा की थीं।

इस बात को लेकर हमेशा ट्रोल होते हैं अर्जुन-मलाइका

इस बात को लेकर हमेशा ट्रोल होते हैं अर्जुन-मलाइका

हालांकि अर्जुन और मलाइका हमेशा अपने बीच के उम्र के अंतर को लेकर ट्रोल होते हैं। मलाइका पिछले साल 48 साल की हो गई और अर्जुन 2021 में 36 साल के हो गए हैं। दोनों के बीच 12 साल की उम्र का अंतर है। मलाइका अर्जुन से 12 साल बड़ी हैं। अर्जुन कपूर ने हाल ही में इस बारे में बात करते हुए कहा था, ''उन्हें उम्र की परवाह नहीं है। दोनों और उम्र के बीच के अंतर किसी रिश्ते में उतना जरूरी नहीं है। ट्रोलिंग को भी अधिक महत्व नहीं दिया जाना चाहिए क्योंकि यह 'बस बहुत शोर' है और कुछ नहीं।''

अर्जुन ने कहा- मीडिया ट्रोलिंग देखती है, हम नहीं

अर्जुन ने कहा- मीडिया ट्रोलिंग देखती है, हम नहीं

मसाला डॉट कॉम से बात करते हुए अर्जुन ने कहा था, "मुझे लगता है कि मीडिया है जो लोगों की टिप्पणियों को देखता है। हम इसका 90% भी नहीं देखते हैं, इसलिए ट्रोलिंग को इतना महत्व नहीं दिया जा सकता है, क्योंकि यह है सब नकली और दिखावा। वही लोग मुझसे मिलने पर मेरे साथ एक सेल्फी लेने के लिए मर रहे होंगे, इसलिए आप उस कथा पर विश्वास नहीं कर सकते। मैं अपने निजी जीवन में जो करता हूं वह मेरा विशेषाधिकार है। जब तक मेरे काम को पहचाना जा रहा है, बाकी यह सब मेरे लिए एक शोर जैसा है।''

'हमने साथ मिलकर सारी बकवास बातों का सामना किया है...'

'हमने साथ मिलकर सारी बकवास बातों का सामना किया है...'

अर्जुन ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में कहा, ''हम इस रिश्ते में हमेशा एक-दूसरे का सपोर्ट सिस्टम रहे हैं। हमने साथ मिलकर सारी बकवास और बकबक का सामना किया है। कभी-कभी अनावश्यक सोशल मीडिया ट्रोलिंग को भी झेला है। कई दिनों तक ये हमारे लिए नर्क जैसा था। उसे इतना झेलना पड़ा कि हम खुलकर सामने आए, लेकिन मुझे और हमारे रिश्ते को इतनी गरिमा देने के लिए मैं उसकी प्रशंसा करता हूं। मलाइका के साथ खड़े होकर ऐसा कभी नहीं लगा कि यह कुछ असाधारण है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+