मलाइका अरोड़ा ने ट्रेंडिंग 'जिगल जिगल' पर किया ऐसा डांस, वीडियो में दिखाए गजब के मूव्स

बालीवुड की डांसिंग क्वीन मलाइका अरोड़ा ने जिगल जिगल वायरल गाने पर रील बनाया है। उन्होंने अपने हॉट मूव्स से इस पर वीडियो बनाया है। मलाइका का ये वीडियो सॉन्ग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मुंबई, 31 मईः पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर हर रोज कुछ न कुछ नया ट्रेंड करने लगता है और आम लोगों से लेकर सेलिब्रेटी तक उसे फॉलो करने लगते हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक सॉन्ग काफी ट्रेंड कर रहा है। अगर आप इंस्टाग्राम यूज करते हैं, तो माई मनी डोंट जिगल जिगल के बारे में आपको जरूर पता होगा। कई लोग इस ट्रेंडिंग गाने पर अपनी वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर कर रहे हैं। हिंदी सिनेमा की धक धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित और एक्ट्रेस दिशा पटानी समेत कई सेलेब्स अब तक इस पर रील बना चुका हैं। अब बालीवुड की डांसिंग क्वीन मलाइका अरोड़ा ने इस वायरल गाने पर रील बनाया है। उन्होंने अपने हॉट मूव्स से इस पर वीडियो बनाया है। मलाइका का ये वीडियो सॉन्ग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मलाइका के सिजलिंग डांसिंग मूव्स देखने को मिल रहे हैं।

Malaika Arora

मलाइका ने दिखाए गजब के मूव्स
आपको बता दें कि इस वीडियो में, मलाइका अरोड़ा शिमरी फ्रिंज टॉप और स्कर्ट पहने हुए नजर आ रही हैं। उनके साथ 2 और लड़कियां दिखाई दे रही हैं। मलाइका ने इन दोनों के साथ मनी डोंट जिगल जिगल पर डांस किया है। वीडियो में मलाइका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- प्यारा महसूस हुआ, इसे शूट किया, इसे डिलीट नहीं करूंगी। इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग के साथ ट्रेंडिंग रील्स और मनी डोंट जिगल जिगल लिखा है।

लोगों ने डांस को कहा स्टनिंग
मलाइका अरोड़ा के इस वीडियो पोस्ट को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो पर उनके फैंस और फॉलोअर्स फायर और दिल वाले इमोजी के साथ कमेंट्स कर रहे हैं। उनकी बहन, अमृता अरोड़ा समेत इंडस्ट्री से जुड़े उनके कई दोस्तों ने इस वीडियो पर हंसने वाले इमोजी दिए हैं। एक यूजर ने उनके इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- आप बहुत स्टनिंग लग रही हैं। वहीं एक और यूजर ने लिखा है- नेल्ड इट गर्ल। इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह कोरियोग्राफर डिंपल कोटेचा के साथ डांस कर रही थीं। इसमें एक्ट्रेस लुइस थेरॉक्स के माई मनी डोंट जिगल जिगल गाने पर डांस करती नजर आ रही थीं। दिशा ने इस गाने पर परफॉर्म करने के दौरान टी-शर्ट और स्कर्ट कैरी किया हुआ था। उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था- 'चिलिन..'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+