अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा के साथ हुआ था ये सब, कहा- रातभर पूरे बेड पर.....

Malaika Arora and Arbaaz Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। अरबाज खान को तलाक देने के बाद से वह अपनी से छोटी उम्र के एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। हालांकि कई बार अर्जुन के साथ भी उनकी ब्रेकअप की खबरें सामने आती रहती हैं। लेकिन इस पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

अरबाज से तलाक के बाद मलाइका का हाल
आपको बता दें कि करीना कपूर के चैट शो में मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से तलाक और अर्जुन कपूर को डेट करने को लेकर कई तरह की बातों का खुलासा किया है। मलाइका अरोड़ा ने साफ कहा है कि तलाक के बाद वह अरबाज खान से कोई स्पेशल दोस्ती नहीं रखती हैं लेकिन अपने बेटे अरहान के लिए वह अरबाज के साथ जुड़ी रहेंगी।

arbaaz khan

प्यार करने और डेट करने को लेकर खुलासा
मलाइका अरोड़ा ने कहा- मेरे और अरबाज के बीच स्नेहभरा रिश्ता है। हम दोनों तलाक के बाद भी अपने बेटे अरहान के लिए एक हेल्दी रिलेशनशिप शेयर कर रहे हैं। मलाइका ने तलाक के बाद प्यार करना और डेट करने को लेकर कई तरह के खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा- किसी भी महिला के लिए तलाक के बाद दोबारा डेटिंग करना आसान नहीं होता है। काफी घबराहट होती है।

'तलाक के बाद दूसरे रिलेशनशिप में जाना चाहिए'
मलाइका अरोड़ा ने आगे कहा- मुझे लगता है कि तलाक के बाद हर महिला को दूसरे रिलेशनशिप में जाना चाहिए। तलाक के बाद एक नए रिलेशनशिप की शुरुआत करना जरूरी होता है। हर महिला को एनर्जी और कॉन्फिडेंस के साथ जिंदगी में आगे मूव ऑन करना चाहिए। तलाक के बाद कुछ टाइम अपने लिए निकालना चाहिए और जो भी प्रॉब्लम है उसे पीछे छोड़कर जिंदगी को इन्जॉय करना चाहिए।

पूरे बेड पर अकेले सोने को मिला
मलाइका अरोड़ा ने आगे कहा- तलाक के बाद ही महिलाओं को पहली बार सेंस ऑफ फ्रीडम का पता चलता है। मैंने भी तलाक के बाद कई चीजों का मजा लिया। मुझे पूरे बेड पर अकेले सोने को मिला। अब पूरा बेड मेरा अपना था जो कि मेरे लिए एक नई चीज थी। इस फेज को इन्जॉय करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+