पिता अरबाज खान की शादी के बाद मां मलाइका के साथ नजर आए अरहान, इस अंदाज में सेलिब्रेट किया क्रिसमस
Malaika Arora With Arhaan Khan: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान ने शादी करके अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर ली। 24 दिसंबर को एक्टर ने मेकअप आर्टिस्ट शोरा खान के साथ निकाह कर लिया। जो कि अरबाज की बहन अर्पिता के घर में हुआ था। वहीं दूसरी तरफ उनकी एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा ने क्रिसमस सेलिब्रेट किया।
अरबाज खान की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं। इस खास मौके पर उनका पूरा परिवार जश्न में डूबा नजर आया। इस दौरान उनके बेटे अरहान खान ने अपनी नई अम्मी शूऱा के साथ जमकर मस्ती की और नई जोड़ी के लिए गाना भी गाया। शादी की सारी रस्में पूरी करने के बाद अरहान अपनी मां मलाइका के साथ वक्त बिताते हुए नजर आए। जिसकी तस्वीर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की।

एक्स हसबैंड अरबाज खान की शादी की रस्मों के बीद मलाइका अरोड़ा क्रिसमस सेलिब्रेट करती हुई नजर आईं। जिसकी झलक उन्होंने अपने फैंस के साथ साझा की। एक्ट्रेस ने अपने डॉगी और बेटे अरहान के साथ ये खास दिन सेलिब्रेट किया। पिता अरबाज की शादी का जश्न मनाने के बाद अरहान ने अपनी मां के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया।
मलाइका अरोड़ा की क्रिसमस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। लोग उनके बेटे अरहान खान की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फोटोज में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने काफी अच्छे से अपने घर को डेकोरेट किया। हालांकि इस खास मौके पर उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर साथ में नजर नहीं आई। खबर है कि वह अपनी बहन के साथ लंदन गए हुए हैं।
बता दें कि, अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का तलाक साल 2017 में हुआ था। दोनों अब अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। जहां एक तरफ अरबाज खान ने शूरा से दूसरी शादी कर ली। वहीं मलाइका फिलहाल अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर दोनों आए दिन एक दूसरे के लिए प्यार बरसाते रहते हैं। फैंस को इंतजार है कि दोनों कब अपनी शादी की अनाउंसमेंट करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications