'इतना घूमकर क्यों गई...', जिम लुक में मलाइका अरोड़ा ने किया कुछ ऐसा, यूजर्स ने पूछ डाले सवाल

ग्लैमरस डीवा मलाइका अरोड़ा अपने फैशन सेंस यंग एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देती हैं। हाल ही उनका जिम लुक में एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह अपने वॉक के कारण एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई।

मुंबई, 7 सितंबर: बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा भले ही 48 साल की हो गई हों लेकिन आज भी एक्ट्रेस अपनी फिटनेस और फैशन स्टाइल से कई यंग एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने नए लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन कई बार एक्ट्रेस का फैशन सेंस उन्हीं पर भारी पड़ जाता है। हाल ही में उन्हें अपने योग सेशन के लिए जाते हुए स्पॉट किया गया। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अपने इस जिम लुक की वजह से एक्ट्रेस एक बार फिर ट्रोल हो गई।

मलाइका अरोड़ा का वायरल हुआ जिम लुक

मलाइका अरोड़ा का वायरल हुआ जिम लुक

मलाइका अरोड़ा अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। चाहे एक्ट्रेस का फैशन सेंस हो फिर जिम लुक। एक्ट्रेस की स्टाइल की चर्चा जरूर होती है। हाल ही में मलाइका अरोड़ा को ब्रांदा में अपने योग सेशन के लिए जाते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस अपने नो मेकअप लुक में नजर आईं। लेकिन इस बार एक्ट्रेस के लुक के बजाय फैंस की नजर उनके वॉक पर पड़ी। जिसकी वजह से एक्ट्रेस एक बार फिर बुरी तरह ट्रोल हुईं।

वॉक को लेकर हुईं बुरी तरह ट्रोल

मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ब्लैक कलर का ट्रैक सूट पहन कर हाथों में पानी की बोतल पकड़े और पैरों में हवाई चप्पल पहने बेहद ही सिंपल लुक में नजर आईं। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान है और लगातार फैंस उनके वॉक को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

यूजर्स ने पूछा- 'इतना घूमकर क्यों गई'

यूजर्स ने पूछा- 'इतना घूमकर क्यों गई'

एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'चलने में दिक्कत है मैडम को'। एक अन्य यूजर ने लिखा,' इतना घूमकर क्यों गई मीडिया को दिखाना तो सीधा भी जा सकती थी'। एक अन्य यूजर ने लिखा, बेशर्मी की हद पार कर दी बॉलीवुड ने'। बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है जब मलाइका अरोड़ा अपने लुक्स या वॉक के कारण ट्रोल हुई हैं।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं मलाइका अरोड़ा

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं मलाइका अरोड़ा

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह फैंस से जुड़े रहने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन एक्ट्रेस अपने लुक्स से फैंस को इंप्रेस कर देती हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि अगर बी टाउन की सबसे फिट एक्ट्रेस की बात की जाए तो मलाइका अरोड़ा का नाम जरूर गिना जाएगा।

क्या अर्जुन और मलाइका करेंगे शादी?

क्या अर्जुन और मलाइका करेंगे शादी?

वहीं मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ की बारे में बात करें तो वह इन दिनों अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। आए दिन दोनों सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार करने से पीछे नहीं हटते। रिपोर्ट्स के मुताबिक माना जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। हालांकि दोनों की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं सामने आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+