शादी के 19 साल बाद क्यों अलग हुए मलाइका अरोड़ा-अरबाज खान, 50 साल की एक्ट्रेस ने खोला राज
Malaika Arora and Arbaaz Khan Relationship: बॉलीवुड की शानदार डांसिंग क्वीन मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान को तलाक देकर अर्जुन कपूर को डेट किया था लेकिन अब ये रिश्ता भी खत्म हो चुका है।
अरबाज खान-मलाइका अरोड़ी की शादी
आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के भाई अरबाज खान से शादी कर ली थी। हालांकि शादी के 19 साल बाद 2017 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था। मलाइका अरोड़ा आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं।

अर्जुन कपूर के चलते टूटा था रिश्ता
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बीच तलाक की वजह एक्टर अर्जुन कपूर थे। वहीं बाद में अरबाज खान के मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ रिलेशनशिप की खबरें भी सामने आने लगी थीं।
अर्जुन कपूर के नजदीक आने लगी थीं मलाइका
जानकारी के अनुसार मलाइका अरोड़ा अपने पति अरबाज खान से दूरियां बनाकर बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के नजदीक आने लगी थीं। अर्जुन कपूर के साथ मलाइका के रिश्तों के बारे में अरबाज खान को भी पता चल गया था। इसके बाद दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगी थीं। वहीं पति अरबाज खान और मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी के अफेयर के भी चर्चे होने लगे थे। ऐसे में मलाइका और अरबाज का अलग होना तय हो चुका था।
मलाइका और अरबाज का क्यों हुआ तलाक
मलाइका अरोड़ा ने अपने चैट शो में कहा था- मेरी शादीशुदा जिंदगी खराब होने लगी थी। मेरे और अरबाज खान के बीच में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। मैंने अरबाज खान से सिर्फ इसलिए शादी की थी, क्योंकि मैं अपने घर से बाहर निकलना चाहती थीं। मेरा घर काफी कंजर्वेटिव था और मैं इस ग्लैमर की दुनिया में राज करना चाहती थी।
'शादी के बाद जिंदगी बदल जाती है'
मलाइका अरोड़ा ने आगे कहा था- अरबाज खान से शादी कर मैं खुश थी क्योंकि मैं इंडस्ट्री के इतने मशहूर खान परिवार की बहू बन चुकी थीं। शादी के वक्त मेरी उम्र बहुत कम थी। लेकिन मैंने खुद ही अरबाज खान को प्रपोज किया था। वह शादी के लिए तैयार हो गए थे। मुझे नहीं पता था कि शादी के बाद जिंदगी बदल जाती है। मैं लाइफ में अलग चीजें चाहती थी लेकिन जिंदगी किसी और दिशा में ही चल रही थी।
1998 में हुई थी मलाइका-अरबाज की शादी
मलाइका अरोड़ा ने कहा था- मैंने और अरबाज ने साल 1998 में शादी की थी। फिल्म 'दबंग' की रिलीज तक हमारे बीच सबकुछ ठीक था लेकिन उसके बाद मैं और अरबाज बहुत चिड़चिड़े हो गए थे। हम दोनों एक दूसरे से अलग रहने लगे थे। हमारी सोच अलग हो गई थी। हम अक्सर हर बात पर बहस करने लगे थे। धीरे-धीरे हमारे बीच दूरियां बढ़ने लगी थीं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications