52 की उम्र में मलाइका अरोड़ा ने बाथरोब में शेयर की 'ऐसी फोटो', पोस्ट ने मचाया हंगामा, क्यों उड़े लोगों के होश?
Malaika Arora Viral Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस, डांसर और सोशल मीडिया क्वीन मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपने लेटेस्ट पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गई हैं। ग्लैमर और फिटनेस के लिए मशहूर मलाइका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं जिन्होंने फैंस को पूरी तरह फेस्टिव मूड में डाल दिया है।
मलाइका अरोड़ा की पोस्ट ने मचाया हंगामा
इन तस्वीरों के साथ मलाइका अरोड़ा ने कैप्शन में लिखा है- डिसेम्बरिंग यानी अब तक उनका दिसंबर कैसा रहा। मलाइका के इस पोस्ट में पार्टी, रिलैक्सेशन और स्टाइलिश मोमेंट्स की झलक देखने को मिल रही है लेकिन इन्हीं तस्वीरों में से एक फोटो ने सोशल मीडिया पर अलग ही चर्चा छेड़ दी है।

बाथरोब मिरर सेल्फी ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा
जहां बाकी तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा अपने सिग्नेचर ग्लैम लुक में नजर आ रही हैं, वहीं वाइट बाथरोब में ली गई मिरर सेल्फी ने फैंस को हैरान कर दिया है। इस तस्वीर में मलाइका का लुक बाकी फोटोज से काफी अलग दिखाई दे रहा है। खास तौर पर उनके होंठों ने लोगों का ध्यान खींचा है, जो पहले से बदले हुए नजर आ रहे हैं।
मलाइका अरोड़ा के होंठों ने खींचा लोगों का ध्यान
कुछ यूजर्स का मानना है कि मलाइका अरोड़ा के होंठों का ये इफेक्ट सिर्फ लिपस्टिक शेड या लाइटिंग का असर हो सकता है जबकि कुछ लोग इसे अलग एंगल और कैमरा फिल्टर का कमाल बता रहे हैं। हालांकि तस्वीर में मलाइका का ओवरऑल लुक इतना अलग था कि कई फैंस ने उन्हें पहचानने में भी पल भर लगा दिया।
मलाइका अरोड़ा की पोस्ट पर नहीं आ रहे कमेंट्स
दिलचस्प बात ये रही कि मलाइका अरोड़ा ने इस पोस्ट पर कमेंट्स ऑफ कर रखे हैं। ऐसे में फैंस अपनी प्रतिक्रिया खुलकर जाहिर नहीं कर पा रहे हैं। माना जा रहा है कि अगर कमेंट्स ऑन होते तो इस तस्वीर को लेकर चर्चाओं की बाढ़ आ जाती। हालांकि मलाइका अरोड़ा की तरफ से इस लुक या तस्वीर को लेकर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
मलाइका अरोड़ा के प्रोजेक्ट्स
अगर काम की बात करें तो मलाइका अरोड़ा हाल ही में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'थामा' में स्पेशल अपीयरेंस में नजर आई थीं। इसके अलावा वह बतौर प्रोड्यूसर भी इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं। मलाइका ने 'दबंग', 'दबंग 2', और 'डॉली की डोली' जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। साथ ही वह टीवी रिएलिटी शोज में जज के तौर पर भी लगातार नजर आती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications