Malaika-Arjun: बर्लिन की सड़कों पर लेडी लव मलाइका संग सैर पर निकले अर्जुन कपूर, शेयर की रोमांटिक फोटोज
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों बर्लिन की गलियों में एक दूसरे के साथ चाइम स्पेंड कर रहे हैं। अर्जुन ने अपनी वैकेशन की खास तस्वीरें शेयर की।

Malaika Arora Arjun Kapoor Romantic Photos: बॉलीवुड के चर्चित कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अक्सर फैंस को लव गोल्स देते हैं। इन दिनों बी-टाउन का फेमस कपल बर्लिन की गलियों में एकसाथ समय बिता रहे हैं।
अर्जुन कपूर ने मलाइका संग शेयर की तस्वीरें
अर्जुन कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया मलाइका अरोड़ा संग कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहे हैं। कई जगहों की दोनों ने सेल्फी क्लिक की तो वहीं कुछ जगहों में दोनों ने सड़कों पर पोज देते हुए फोटो शेयर की।
बर्लिन की सड़कों पर की सैर
इन फोटो में आप देख सकते हैं कि अर्जुन और मलाइका बर्लिन की सड़कों पर सैर करने निकले हैं। इसके अलावा अर्जुन ने मलाइका संग एक रोमांटिक तस्वीर साझा की है। जो कि आपका दिल आसानी से जीत लेगी। इसके अलावा एक तस्वीर में दोनों लिफ्ट पर पोज देते हुए नजर आए।
वायरल हो रही तस्वीरें
सोशल मीडिया पर मलाइका अरो़ड़ा और अर्जुन कपूर की इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है। अर्जुन कपूर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, 'प्यार के साथ।' इसके साथ उन्होंने लाल दिल की इमोजी शेयर की है। फिलहाल उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
कब शादी करेंगे मलाइका-अर्जुन?
मलाइका अरोड़ा ने साल 2017 में अरबाज खान को तलाक दे दिया था। इसके बाद एक्ट्रेस की जिंदगी में अर्जुन कपूर की एंट्री हुई। दोनों ने साल 2021 में अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों 2023 में शादी कर सकते हैं। हालांकि अभी तक कपल की ओर से इस पर आधिकारिक बयान दिया।












Click it and Unblock the Notifications