Malaika-Arjun Kapoor Marriage: फैंस का इंतजार खत्म, जल्द ही शादी के बंधन में बंधेगा कपल
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा संग अपने अफेयर को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अब दोनों ने इस रिश्ते को अगले स्तर तक पहुंचाने का फैसला कर लिया है।
मुंबई, 18 मई: बॉलीवुड कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा हमेशा अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर बोल्ड तस्वीरें शेयर करते हैं। लंबे समय से दोनों की शादी को लेकर तरह-तरह की अफवाहें उड़ी रही थीं। इस बीच एक रिपोर्ट के मुताबिक अब दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया है। बता दें कि, दोनों इस साल के अंत तक शादी कर लेंगे।

मलाइका-अर्जुन जल्द करेंगे शादी
बॉलीवुड कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा हमेशा अपनी लव स्टोरी को लेकर चर्चा में रहते हैं। कई समय से दोनों की शादी को लेकर तरह-तरह की अफवाहें उड़ रही थी। लेकिन अब दोनों ने अपने रिश्ते को अगले स्तर तक पहुंचाने का फैसला कर लिया है। जी हां रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों साल 2022 के अंत तक शादी कर लेंगे।

2022 के अंत तक करेंगे शादी
मलाइका अरोड़ा और अर्जून कपूर ने साल 2019 में अपना रिश्ता सार्वजनिक कर दिया था। हालांकि उनके रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें भी उड़ी साथ ही दोनों पर कई तरह के सवाल भी उठाए जाते हैं। लेकिन अब बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन और मलाइका ने इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया है।

शादी में किसको देंगे न्योता?
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, दोनों अपनी शादी में कुछ खास लोगों को ही न्योता देंगे। उनकी शादी केवल उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल होंगे। माना जा रहा है कि, परिवार के सदस्यों में पूरा कपूर खानदान शामिल होगा।

अर्जून से इतने साल बढ़ी हैं मलाइका
बता दें कि, साल 2017 में मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का तलाक हुआ था। ये साल मलाइका अरोड़ा के लिए काफी मुश्किल भरा रहा। हालांकि उनके साथ मलाइका का एक बेटा भी है। तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ रिश्ता जोड़ा था। जिसको लेकर अर्जुन कपूर को कई बातें सुननी पड़ती थी। आपको बता दें कि, मलाइका अरोड़ा उम्र में अर्जून कपूर से बड़ी हैं। अर्जुन कपूर 36 साल के हैं, जबकि मलाइका अरोड़ा 48 साल की हैं।












Click it and Unblock the Notifications