स्पेशल वीडियो बनाकर फिल्म 'लाइगर' की टीम ने माइक टाइसन को ऐसे कहा Happy Birthday

56 वर्षीय माइक टाइसन के जन्मदिन के मौके पर फिल्म 'लाइगर' की टीम ने उन्हें बर्थडे विश किया है। इसके लिए फिल्म की पूरी टीम ने एक खास वीडियो बनाया है।

मुंबई, 30 जूनः साउथ फिल्मों के सुपरहिट एक्टर विजय देवरकोंडा और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे जल्द ही फिल्म 'लाइगर' में एकसाथ नजर आने वाले हैं। दर्शक इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही है। आपको बता दें कि इस फिल्म को बनाने में माइक टायसन ने एक्टर्स और मूवी मेकर्स के साथ काफी काम किया है। आज पूर्व प्रोफेशनल बॉक्सर माइक टायसन का जन्मदिन है। 56 वर्षीय माइक टाइसन के जन्मदिन के मौके पर फिल्म 'लाइगर' की टीम ने उन्हें बर्थडे विश किया है। इसके लिए फिल्म की पूरी टीम ने एक खास वीडियो बनाया जिसमें फिल्म के लीड एक्टर्स, प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर ने ग्रेट माइक टाइसन को जन्मदिन की बधाई दी है।

mike tyson

करण जौहर ने माइक टाइसन से कही ये बात
आपको बता दें कि फिल्म 'लाइगर' के प्रोड्यूसर्स करण जौहर और चार्मी कौर हैं। करण जौहर ने ये स्पेशल वीडियो अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो को फिल्म के लीड हीरो विजय देवरकोंडा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में फिल्म 'लाइगर' के इंटरनेशनल शेड्यूल की झलकियां दिखाई दे रही हैं, जिसे कुछ महीने पहले अमेरिका में शूट किया गया था। इस वीडियो में माइक टायसन से लेकर दिग्गज बॉक्सर को फिल्म के कलाकारों के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो सबके लिए बहुत ही खास है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए फिल्म मेकर करण जौहर ने लिखा है- टीम 'लाइगर' लीजेंड माइक टायसन को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देती हैं। बड़े पर्दे पर आपका इंतजार हो रहा है।

अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा ने भी दी बधाई
इस वीडियो में फिल्म 'लाइगर' की लीड हीरोइन अनन्या पांडे भी माइक टायसन को विश करते हुए नजर आ रही हैं। अनन्या कहती हैं- हैप्पी हैप्पी बर्थडे माइक टायसन सर। लाइगर टीम आपको प्यार करती हैं। हम खुशनसीब हैं कि आप हमारी फिल्म का हिस्सा हैं। वहीं फिल्म के लीड हीरो विजय देवरकोंडा ने कहा- माइक सर भारत की तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं। हम आपको मिस कर रहे हैं। लव यू। आपको बता दें कि फिल्म 'लाइगर' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+