'मैं आदिल की बैंड बजा दूंगी', राखी सावंत के सपोर्ट में उतरीं कश्मीरा शाह, लोगों ने कहा- अरे! ये तो नशे में है

Kashmera Shah On Rakhi Sawant: कश्मीरा शाह अपनी दोस्त राखी सावंत के सपोर्ट में चीखती चिल्लाती नजर आईं। उन्होंने कैमरे के सामने चिल्लाकर कहा- मैं राखी के पति आदिल खान दुर्रानी की बैंड बजा दूंगी।

Rakhi Sawant

Kashmera Shah On Rakhi Sawant: राखी सावंत इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। उन्होंने अपने पति आदिल खान दुर्रानी पर आरोप लगाया है कि वह उन्हें धोखा दे रहे थे और उनके पैसे और गहने लेकर भाग गए थे। सिर्फ इतना ही नहीं राखी सावंत ने दावा किया था कि उनके पति आदिल का किसी तनु चंदेल नाम की लड़की के साथ अफेयर चल रहा था। राखी ने आदिल के खिलाफ पुलि में शिकायत दर्ज करवाई थी जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। फिलहाल आदिल को न्यायिक हिरासत दी गई है। ऐसे में राखी सावंत के सपोर्ट पर सबसे पहले तो उनकी दुश्मन रह चुकीं शर्लिन चोपड़ा नजर आईं। फिलहाल आदिल के कोस को लेकर शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत का साथ दिया है। वहीं अब एक्टर और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी एक्ट्रेस कश्मीरा शाह भी राखी के सपोर्ट में दिखाई दी हैं।

राखी के सपोर्ट में उतरीं कश्मीरा शाह

राखी के सपोर्ट में उतरीं कश्मीरा शाह

आपको बता दें कि पहले राखी सावंत ने अपनी मां को खो दिया और अब वह अपने पति आदिल खान से परेशान चल रही हैं। राखी को उनके पति आदिल खान दुर्रानी ने धोखा दे दिया हैं। फिलहाल राखी सावंत इंसाफ की गुहार लगा रही हैं। इसी बीच कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह राखी के सपोर्ट में उतर आई हैं। उन्होंने कैमरे पर खुलकर राखी का साथ देने का वादा किया है और आदिल की बैंड बजाने की बात भी कही है।

पति कृष्णा अभिषेक के साथ किया लिप लॉक

गत 24 फरवरी की रात को बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट्स ने एक पार्टी का आोजन किया। इसी पार्टी में कश्मीरा शाह और उनके पति कृष्णा अभिषेक भी पहुंचे थे। इस पार्टी में सबसे ज्यादा कश्मीरा शाह लाइमलाइट में छाई रहीं। पहले तो वह पैपराजी के सामने आकेले बोल्ड पोज देने लगीं उसका बाद पति कृष्णा के रोकने पर उन्हें कैमरे के सामने ही लिप किस दे दिया।

कश्मीरा ने कहा- मैं आदिल की बैंड बजा दूंगी

सिर्फ इतना हीं नहीं इस दौरान कश्मीरा शाह अपनी दोस्त राखी सावंत के सपोर्ट में चीखती चिल्लाती भी नजर आईं। उन्होंने कैमरे के सामने चिल्लाकर कहा- मैं राखी के पति आदिल खान दुर्रानी की बैंड बजा दूंगी। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग इसे लेकर तरह तरह की बातें कर रहे हैं। कश्मीरा शाह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आदिल का नाम लेकर चिल्लाती दिखीं कश्मीरा

आदिल का नाम लेकर चिल्लाती दिखीं कश्मीरा

वीडियो में देखा जा सकता है कि कश्मीरा शाह कार में बैठी हुई हैं और खिड़की से बाहर झांकती हुई पैपराजी से बात करने लगती हैं। वह पैपराजी से चिल्लाकर कहती हैं- मैं अभी आई हूं अमेरिका से। राखी के साथ मैं खड़ी हूं। आदिल की बैंड बजा दूंगी। क्या किया है उसने। अभी उसकी मां का देहांत हुआ। मैं इंडिया में नहीं थी। उन्होंने आगे कहा- आदिल की हिम्मत कैसे हुई राखी के साथ ऐसा करने की। मैं तुम्हारे साथ हूं राखी। इसके बाद कश्मीरा वहां से चली जाती हैं। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

लोगों ने कश्मीरा शाह को कही ऐसी बातें

लोगों ने कश्मीरा शाह को कही ऐसी बातें

राखी सावंत का साथ देने के लिए एक तरफ जहां लोग कश्मीरा शाह की तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ लोग उनकी आलोचना भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कश्मीरा शाह के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- अब नया मॉडल आ गया मार्केट में। वहीं एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- बस खुद को हाईलाइट करना जरूरी है चाहे कैसे भी हो। वहीं एक शख्स ने लिखा है- ड्रामा क्वीन 2। वहीं एक यूजर ने लिखा है- इसने पी रखी है क्या। लगता है नशे से फुल टाइट है।

Recommended Video

    Rakhi Sawant ने पति Adil Khan की गर्लफ्रैंड के नाम का किया खुलासा, फोटो भी वायरल | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+