'चुप थी कुछ नहीं कह सकती थी' जब रणबीर कपूर और माहिरा खान की लीक हुई थी फोटो, उड़ी डेटिंग की अफवाह

Mahira Khan Ranbir Kapoor: पाकिस्तानी एक्ट्रेस महिरा खान की बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के साथ एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें दोनों न्यू यॉर्क की सड़कों पर धूम्रपान करते हुए दिखाई दिए थे, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर अटकलें शुरू हो गई थीं। अब एक्ट्रेस ने बताया कि उन पर इसका क्या असर हुआ था।

माहिरा ने BBC एशियन नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में कहा कि, 'यह एक पागलपन भरा सफर रहा है। मेरे फैंस ने इस सफर में हिस्सा लिया है। तलाक, एक बच्चा होना और इस सफर में मेरे साथ मेरा बच्चा होना, इतने लंबे समय तक अकेले रहना, वो फोटोज सामने आ गए और मुझे बैन कर दिया गया। यह सब मेरे लिए पागलपन से भरा था। वो मेरे लिए बहुत ही मुश्किल समय था।'

Mahira Khan

माहिरा ने स्वीकार किया कि जब उन्होंने BBC द्वारा प्रकाशित एक लेख "The Little White Dress" पढ़ा, तो उन्हें लगा कि उनका करियर खत्म हो सकता है। यह लेख माहिरा की सफलता और उनके करियर के उतार-चढ़ाव पर था। ये सब देखकर वह रोज रोती थीं।

माहिरा ने कहा, "उस लेख में लिखा था कि 'यह एक महिला है जिसने पाकिस्तान में जो सफलता हासिल की है, वह कोई नहीं कर पाया, सारे एंडोर्समेंट्स और सब कुछ, और अब यह सब खत्म हो गया है। अब इसका क्या होगा?' मैंने इसे पढ़ा और सोचा, 'यार, अब यह सब खत्म हो जाएगा।' लेकिन मैंने खुद से कहा, 'क्या तुम पागल हो? यह खत्म होने वाला नहीं है। शायद यह 14 साल की महिरा थी जिसने मुझे यह कहा।'

माहिरा ने आगे कहा, 'मैं झूठ नहीं बोलूंगी कि वह समय बहुत कठिन था। मैं बिस्तर से नहीं उठती थी, रोज़ रोती थी, इसका असर मेरी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइप पर काफी हद तक पड़ा। मेरी निजी ज़िन्दगी में भी बहुत कुछ हुआ, लेकिन मैं चुप थी कुछ नहीं कह सकती थी।"

एक सिंगल मदर के रूप में, यह घटना माहिरा की ज़िन्दगी में एक और चुनौती बनकर आई। हालांकि इन कठिनाइयों के बावजूद, उन्होंने सकारात्मक बने रहने का निर्णय लिया और अपने बच्चे की भलाई को प्राथमिकता दी। फोटो को लेकर हुए विवाद के बाद एक्ट्रेस ने चुप्पी साधी हुई थी उन्होंने इस मामले में कोई भी टिप्पणी नहीं देना जरूरी समझा।

माहिरा खान का पहले अली असकरी से विवाह हुआ था, जिनसे उनके 13 साल के बेटे, अजलान हैं। वह 2015 में अलग हो गए थे। माहिरा ने पिछले साल सलिम करीम से विवाह किया।वर्कफ्रंट की बात करें तो, माहिरा नेटफ्लिक्स सीरीज "जो बचें हैं संग समेट लो" में फवाद खान और सनम सईद के साथ दिखाई देंगी।

ये भी पढ़ें: Ranbir Kapoor और मां नीतू ने साथ में किया बप्पा का विसर्जन, लेकिन नहीं दिखीं बहू आलिया भट्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+