हमेशा तकलीफों में रही परदेस की 'गंगा': दूसरी औरत के लिए पेस ने छोड़ा, 5 साल बाद टूटी बॉबी से शादी
नई दिल्ली, 10 जून। फिल्म परदेस की 'गंगा' यानी महिमा चौधरी ने गुरुवार को सोशल मीडिया के जरिए अपनी कैंसर की बीमारी के बारे में दुनिया को बताया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। महिमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सात मिनट की एक क्लिप शेयर की है, जिसमें उन्होंने सिने अभिनेता अनुपम खेर से अपने कैंसर का दर्द बांटा है और ये बताया है कि वो अब पूरी तरह से ठीक हो चुकी हैं।

अनुपम खेर ने महिमा को बताया Real Hero
शेयर किए गए वीडियो में महिमा पहले से मोटी और बिना बालों के दिख रही हैं। इस वीडियो में वो बात करते-करते रो पड़ती हैं। महिमा की बात सुनकर किसी की भी आंखों में आंसू आ जाएंगे। महिमा ने एक रीयल फाइटर की तरह इस रोग का सामना किया और वो जीतकर बाहर आईं। अनुपम खेर ने खुद महिमा की दिल से सलाम करते हुए उन्हें अपना हीरो बताया है।

'परदेस' से बनीं रातों-रात स्टार
आपको बता दें कि सुभाष घई की खोज महिमा चौधरी का जीवन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। दार्जलिंग में जन्मीं महिमा चौधरी ने फिल्म 'परदेस' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था। सुभाष घई निर्देशित इस फिल्म में उनके अपोजिट शाहरुख खान थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी और महिमा रातों-रात स्टार बन गई थीं लेकिन इसके बाद उनकी किसी भी फिल्म ने 'परदेस' जैसा कमाल नहीं दिखाया और धीरे-धीरे महिमा को लोग वन हिट फिल्म स्टार कहने लगे।
Recommended Video

6 साल के लंबे अफेयर के बाद दूसरी औरत के लिए पेस ने छोड़ा
हालांकि उन्होंने कुछ अच्छी फिल्मों और बड़े स्टार्स के साथ काम किया लेकिन फिर भी उनका फिल्मी करियर उतार-चढ़ाव वाला ही रहा तो वहीं वो पर्सनल लाइफ में वो मशहूर टेनिस चैंपियन लिएंडर पेस के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में रहीं।
पेस ने मुझे दूसरी औरत के लिए छोड़ दिया
दोनों का अफेयर पूरे 6 साल चला लेकिन एक दिन खबर आई कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। इसके बाद महिमा ने एक इंटरव्यू में कहा कि 'पेस ने उन्हें दूसरी औरत के लिए छोड़ दिया'। आपको बता दें कि वो दूसरी औरत फिल्म एक्टर संजय दत्त की तलाकशुदा पत्नी रिया पिल्लई थीं।
बंगाली बिजनेस मैन बॉबी मुखर्जी से शादी की
महिमा ने पेस पर धोखा देने का और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया था। पेस से ब्रेकअप होने के बाद से महिमा ने फिल्मों और इवेंट्स से दूरी बना ली थी और साल 2006 में खबर आई कि महिमा ने बंगाली बिजनेस मैन बॉबी मुखर्जी से शादी कर ली है।
शादी साल 2013 में टूट गई
इस शादी से उनको एक बेटी Ariana भी है लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था, ये शादी साल 2013 में टूट गई और महिमा-बॉबी का तलाक हो गया और अब जब महिमा लोगों के सामने खुलकर आईं तो लोगों को पता चला कि वो कैंसर से पीड़ित थीं, फिलहाल वो इस दर्द से उबर चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications