Mahima Chaudhary Controversy: मैरिड को-स्टार संग अफेयर, स्टार बनने के लिए बदला नाम फिर भी हिट के लिए तरसीं
Mahima Chaudhary Controversy: बॉलीवुड के लिए 90 का दशक बेहद खास रहा था। इस दशक के आखिरी सालों में बॉलीवुड में नई हीरोइनों की बाढ़ आई थी। महिमा चौधरी एक ऐसा नाम थीं, जिनसे इंडस्ट्री को बड़ी उम्मीदें थीं। साल 1997 में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'परदेस' से डेब्यू कर महिमा रातों-रात स्टार बन गईं।
उनकी मासूमियत, सादगी और दमदार अभिनय को खूब सराहा गया। शुरुआती सफलता के बावजूद एक्ट्रेस का करियर सही तरीके से टेक-ऑफ करने से पहले ही क्रैश हो गया। इसकी वजह उनके साथ जुड़े कई विवाद भी रहे थे।

Mahima Chaudhary का नाम जुड़ा था मैरिड स्टार से
करियर के शुरुआती दौर में ही महिमा चौधरी कई विवादों में घिर गईं। सबसे ज्यादा चर्चा उनके एक मैरिड को-स्टार के साथ कथित अफेयर को लेकर हुई थी। दरअसल फिल्म दिल क्या करे की शूटिंग के दौरान उनकी नजदीकियों की खबरें अजय देवगन के साथ आई थीं। हालांकि, दोनों ने ऐसी खबरों पर हमेशा चुप्पी बनाए रखी। इस फिल्म में उन दोनों के साथ काजोल भी थीं। काजोल और अजय देवगन की तब शादी हो चुकी थी।
Mahima Chaudhary Controversy: फिल्मों में आने के लिए बदला था नाम
- बहुत कम लोग जानते हैं कि महिमा चौधरी का असली नाम रितु चौधरी था। फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाने और स्टारडम हासिल करने के लिए उन्होंने अपना नाम बदल लिया था।
- माना जाता है कि नाम बदलने के पीछे यह सोच थी कि नया नाम उनके करियर के लिए लकी साबित होगा। हालांकि नाम बदलने के बाद भी महिमा को शुरुआती सफलता मिली, लेकिन बाद में कई फ्लॉप फिल्में दीं।
- 'परदेस' के बाद उन्होंने 'दाग: द फायर', 'दिल क्या करे', 'कुरुक्षेत्र', 'लज्जा' और 'बागबान' जैसी फिल्मों में काम किया। कुछ फिल्मों में उनके अभिनय को सराहा गया, लेकिन ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औसत या फ्लॉप साबित हुईं।
Mahima Chaudhary News: सुभाष घई पर लगाए थे गंभीर आरोप
दरअसल महिमा चौधरी के बारे में इंडस्ट्री में यह राय बन गई थी कि वह प्रोफेशनल नहीं हैं। सेट पर देर से आना और नखरे करना उनकी रूटीन का हिस्सा बन गया था। इन विवादों ने उनके करियर को प्रभावित किया। इतना ही नहीं कहा जाता है कि उन्हें ब्रेक देने वाले सुभाष घई थे, लेकिन हिट होते ही महिमा का व्यवहार बदल गया। कहा जाता है कि उन्होंने कई दूसरे डायरेक्टर से सुभाष घई की शिकायत की थी और इस वजह से बड़े बैनर वाले डायरेक्टर उनसे दूर हो गए।
हालांकि, कुछ साल पहले दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि सुभाष घई सेट पर उन्हें डांटते थे और गालियां भी देते थे, लेकिन वह उन्हें बेहतर परफॉर्म करते देखना चाहते थे। महिमा ने कहा था कि शाहरुख स्टार थे जबकि मैं न्यू कमर थी। मुझे कैमरे की बारीकियां नहीं पता थी और यही वजह है कि कई बार सुभाष घई मुझ पर नाराज हो जाते थे।









Click it and Unblock the Notifications