माही विज ने एलिमनी में जय भानुशाली से मांगे 5 करोड़ रुपये, खुद एक्ट्रेस बता दी पैसों की सच्चाई
टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कपल जय भानुशाली और माही विज पिछले कुछ दिनों से अपने तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों ने तलाक के कागजात पर हस्ताक्षर कर दिए हैं और माही ने ₹5 करोड़ एलिमनी की मांग की है। हालांकि, अब माही विज ने इन सभी अफवाहों पर कड़ा जवाब दिया है और कहा है कि इन खबरों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है।

"हम तलाक नहीं ले रहे हैं" - माही विज का बयान
माही विज ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो जारी कर कहा, "पिछले कुछ दिनों से लगातार तलाक की खबरें फैल रही हैं। मैं इस पर बात नहीं करना चाहती थी, लेकिन अब यह बहुत ज़्यादा बढ़ गया है। जो लोग ऐसी खबरें फैला रहे हैं, वे पहले सबूत दिखाएं कि मैंने कहां पेपर्स पर साइन किए हैं।" उन्होंने मीडिया से अपील की कि वे बिना पुष्टि किए उनकी निजी ज़िंदगी में दखल न दें।
"हमारी पर्सनल लाइफ को इज्जत दीजिए" - माही का भावनात्मक संदेश
माही ने कहा, "मैं जानती हूं कि हम पब्लिक फिगर हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हमारी प्राइवेसी खत्म हो गई है। मेरी बीमार मां हैं और मेरे तीन बच्चे हैं। मेरी बेटी खुशी ने भी पूछा कि मम्मा लोग ऐसा क्यों लिख रहे हैं? यह सब हमारे बच्चों की मानसिक सेहत पर असर डालता है।"
एलिमनी पर बोलीं माही - "मुझे समझ ही नहीं एलिमनी क्या होती है"
₹5 करोड़ एलिमनी की अफवाहों पर माही ने कहा, "मैंने कहीं नहीं कहा कि मैंने एलिमनी मांगी है। न मैंने, न जय ने ऐसी कोई बात कही। कुछ लोग बिना सबूत के सिर्फ लाइक्स और व्यूज़ के लिए झूठ फैलाते हैं। मेरे लिए अगर एक इंसान कमाता है, तो उस पर किसी औरत का हक नहीं होता।"
जय और माही का पारिवारिक जीवन
जय भानुशाली और माही विज की शादी 2011 में हुई थी। 2017 में उन्होंने अपने हाउस हेल्प के दो बच्चों राजवीर और खुशी को गोद लिया था। इसके बाद 2019 में उनके घर बेटी तारा का जन्म हुआ। माही ने साफ कहा कि उनका परिवार खुश है और तलाक की खबरें पूरी तरह झूठी और बेबुनियाद हैं।












Click it and Unblock the Notifications