महेश भट्ट ने दोनों बेटियों आलिया-शाहीन के क्यों रखे मुस्लिम नाम? इस बात से डरने लगी थीं दादी, जानें किस्सा

Alia Bhatt Name: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और उनके पिता महेश भट्ट अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। महेश भट्ट एक गुजराती परिवार से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन बावजूद इसके उन्होंने अपनी दोनों बेटियों आलिया और शाहीन का मुस्लिम नाम क्यों रखा।

बता दें कि, महेश भट्ट के पिता नानाभाई भट्ट गुजराती थे लेकिन डायरेक्टर की मां मुस्लिम थीं। जिनका नाम शिरीन मोहम्मद था। महेश भट्ट ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनके माता-पिता अलग धर्म के थे। ऐसे में जब उन्होंने अपनी दोनों बेटियों का मुस्लिम नाम रखने का फैसला किया तो उनकी मां काफी डरी हुई थीं।

Alia Bhatt


महेश भट्ट ने रिडिफ को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि, 'मेरी मां एक शिया मुस्लिम थीं और पिता जनोई समुदाय के थे। सबसे अच्छी बात ये थी दोनों अपने धर्मों की इज्जत करते थे दोनों ने कभी एक दूसरे को धर्म को लेकर कोई दबाव नहीं बनाया। यही वजह थी कि दोनों एक दूसरे से बेइंताह प्यार करते थे।'

महेश भट्ट ने आगे कहा कि, मेरी माँ हमेशा एक बड़ा टीका और साड़ी पहनती थीं - उन्हें इस तरह की चीजें पसंद थीं। जब मैं अपनी मुस्लिम जड़ों को फ्लॉन्ट करता था तो मां को शर्म महसूस होती थी। वह तब चिंतित थीं जब हमने मेरी छोटी लड़कियों का नाम शाहीन और आलिया रखा। हमने उनका नाम इसलिए ये रखा क्योंकि मेरी दूसरी पत्नी सोनी राजदान को ये पसंद थे। उस वक्त 1992 में सांप्रदायिक दंगे चल रहे थे। ऐसे में हर कोई उनके नाम को लेकर चिंतित था।

बता दें कि, महेश भट्ट ने दो बार शादी की है। उनकी पहली पत्नी का नाम लॉरीन ब्राइट था। दोनों के दो बच्चे हैं जिनका नाम राहुल और पूजा भट्ट है। इसके बाद महेश ने सोनी राजदान से शादी की। उनकी दो बेटियां हैं जिनका नाम आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट है। आलिया भट्ट बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हैं। उन्होंने रणबीर कपूर से साल 2022 में शादी की। कपल की एक बेटी भी है जिसका नाम राहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+