दर्दभरी रही जगजीत सिंह की जिंदगी, बेटे के शव के लिए देनी पड़ी थी रिश्वत, महेश भट्ट ने किया खुलासा
Jagjit Singh: मशहूर सिंगर जगजीत सिंह ने अपनी सुरीली आवाज से फैंस का खूब दिल जीता है। वह आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी गजल और इसमें झलकते हुए हर इमोशन को महसूस किया जा सकता है। जगजीत सिंह की पॉपुलैरिटी से जुड़े लोगों ने खूब किस्से सुने होंगे। लेकिन उनकी निजी जिंदगी को लेकर बहुत कम लोग जानते हैं।
जगजीत सिंह अगर आज हमारे बीच होते तो वह 8 फरवरी को अपना 83वां जन्मदिन मना रहे होते। उनकी मौत साल 2011 में हुई थी। जहां तुम चले गए, होठों से छू लो तुम मेरा गीत अमर कर दो जैसी गजलों से छाप छोड़ने वाले जगजीत सिंह ने अपनी निजी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव देखे। हाल ही में महेश भट्ट ने उनसे जुड़ा एक ऐसा खुलासा किया जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

फिल्म सारांश के 40 साल पूरे होने पर एक इवेंट के दौरान महेश भट्ट ने कई किस्से साझा किए। उन्होंने बताया कि जब जगजीत सिंह जी के बेटे की मौत हुई थी तो उन्हें उसका पार्थिव शरीर लेने के लिए महंगी रिश्वत देनी पड़ी थी। वो बेहद दर्दनाक वक्त था और इससे वह काफी ज्यादा टूट गए थे।
महेश भट्ट ने इस बारे में आगे बताया कि, 'जब जगजीत सिंह के बेटे की एक एक्सीडेंट में मौत हो गई, तो उन्होंने मुझे बताया था। तभी उन्हें सारांश के महत्व का एहसास हुआ। उन्हें पता चला कि एक आम इंसान अपने ही बेटे शव को पाने के लिए कितना संघर्ष करता है। उनकी मौत के बाद, जगजीत की पत्नी चित्रा सिंह, जो एक फेमस सिंगर थीं, ने गाना बंद कर दिया। इस कपल की एक बेटी भी थी, जिसकी 2009 में मौत हो गई थी।"
बता दें कि, जब जगजीत सिंह के बेटे का निधन हुआ था उस वक्त वह केवल 18 साल का था और एक सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी। ये बात साल 1990 की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उस वक्त एक कार्यक्रम के दौरान जगजीत सिंह गजल गा रहे थे। जैसे ही उन्हें इस दर्दनाक घटना की खबर मिली तो वह गाते-गाते रो पड़े।












Click it and Unblock the Notifications