बॉलीवुड अफोर्ड नहीं कर सकता कहने वाले Mahesh Babu का इस घोटाले में आया नाम, 34 लाख का थमाया नोटिस
Mahesh Babu Legal Notice: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू नए कानूनी झमेले में फंस गए हैं। उन्हें 34 लाख रुपये का नोटिस थमाया गया है। जिला उपभोक्ता न्यायालय ने रियल स्टेट घोटाले में एक्टर को यह कानूनी नोटिस जारी किया है। इससे पहले भी साउथ एक्टर से रियल स्टेट कंपनी से ही जुड़े मामले में ईडी (ED) पूछताछ कर चुकी है।
बता दें कि महेश बाबू अपने एक बयान की वजह से काफी चर्चा में रहे थे। उन्होंने कहा था कि बॉलीवुड फिल्में नहीं करना चाहते हैं, क्योंकि उनकी फीस बहुत ज्यादा है। उन्हें नहीं लगता है कि बॉलीवुड उनकी फीस अफोर्ड कर सकता है।

Mahesh Babu Legal Notice: यह है पूरा मामला
डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म एक्टर महेश बाबू को तेलंगाना में रंगा रेड्डी जिला उपभोक्ता आयोग ने 34 लाख के कथित रियल स्टेट घोटाले में नोटिस भेजा है। उन्हें कंपनी को सपोर्ट करने के लिए कानूनी नोटिस जारी किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि एक डॉक्टर दंपती की शिकायत के बाद रियल स्टेट कंपनी के साथ ही एक्टर को भी नोटिस जारी किया गया है। दंपती से कंपनी ने एक प्लॉट के लिए 34.8 लाख रुपये लिए थे, लेकिन हकीकत में वह प्लॉट ही मौजूद नहीं था। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि कंपनी के ब्रोशर पर महेश बाबू को देखकर उन्होंने निवेश का फैसला किया था।
यह भी पढ़ें: एक्शन थ्रिलर फिल्म में काम करेंगे सलमान खान, मलयालम डायरेक्टर महेश नारायणन ने की मुलाकात!
अप्रैल में ही ED कर चुकी है महेश बाबू से पूछताछ
महेश बाबू को 34 लाख का नोटिस साई सूर्या डेवलपर्स फर्म को बढ़ावा देने और खरीदारों को गुमराह करने का आरोप के आधार पर भेजा गया है। वह इस फर्म के लिए ब्रांड प्रमोशन का काम करते थे। कानूनी झमेले में फंसने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी एक्टर से प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ कर चुकी है। अप्रैल 2025 में ईडी ने महेश बाबू से साई सूर्या डेवलपर्स और सुराना ग्रुप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर पूछताछ की थी। इस मामले में उनकी पत्नी और पूर्व एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर से भी पूछताछ की गई थी।
महेश बाबू की ओर से अब तक इस मामले पर कोई रिएक्शन नहीं आया है। वह साउथ इंडस्ट्री के सबसे महंगे स्टार्स में से एक हैं और आखिरी बार गुंटूर करमा फिल्म में नजर आए थे। फिलहाल वह एसएसएमबी 29 की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्मों के अलावा वह कई बड़े ब्रांड की एंडोर्समेंट भी करते हैं और उनके परिवार का एक प्रोडक्शन हाउस भी है जिससे काफी कमाई होती है।
यह भी पढ़ें: भारत के जेम्स बॉन्ड की कहानी पर बेस्ड है रणवीर सिंह की 'धुरंधर', फिल्म में दिखेगा 'रॉ' का खास खुफिया मिशन












Click it and Unblock the Notifications