भारत के जेम्स बॉन्ड की कहानी पर बेस्ड है रणवीर सिंह की 'धुरंधर', फिल्म में दिखेगा 'रॉ' का खास खुफिया मिशन
Dhurandar Film Story: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर इस साल 5 दिसंबर को रिलीज के लिए शेड्यूल्ड है। फिल्म का पहला लुक रणवीर सिंह के बर्थडे यानी 6 जुलाई के दिन रिलीज हुआ। इसमें सिर्फ रणवीर सिंह ही नहीं बल्कि फिल्म की बाकी स्टारकास्ट के लुक भी रिवील किए गए। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन हैं।
ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित बताई जा रही है। ये भी कहा जा रहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच एक संघर्ष की कहानी दिखाई जाएगी। शुरुआती रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म भारत के जेम्स बॉन्ड की कहानी है।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म भारत के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) अजीत डोभाल करियर के शुरुआती दिनों को दिखाया जाएगा। उन्होंने अपने करियर के एक दम शुरुआत में पाकिस्तानी आतंकी का खात्मा किया था। इसके लिए उन्होंने एक सीक्रेट मिशन भी चलाया था। इसी मिशन को आदित्य धर ने अपनी फिल्म में बुना है। हालांकि मिशन कब हुआ था और किस आतंकी को मारा गया था। इसकी अभी तक ऑफिशियल जानकारी मेकर्स की तरफ से नहीं आई है। ऐसे में oneindia hindi भी इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसके अलावा फिल्म भारतीय स्पाय एजेंसी रॉ के गोल्डन एरा को दिखाएगी। ख़ैर, फिल्म में अजीत डोभाल का किरदार आर माधवन निभा रहे हैं। फिल्म से उनका लुक भी सामने आया है।
बता दें,फिल्म फर्स्ट लुक में रणवीर सिंह की दमदार प्रजेंस दिख रही है। हालांकि समझ नहीं आ रहा है कि वो फिल्म के हीरो हैं या फिर विलन। दूसरी तरफ ऐसा दिखाया गया है कि फिल्म में उनकी टक्कर अर्जुन रामपाल के किरदार से होती हुई नजर आएगी। दोनों के बीच एक अनकहा टकराव फर्स्ट लुक में ही देखने को मिल रहा है। वहीं, संजय दत्त का किरदार इस फिल्म में पुलिस वाले का है। अक्षय खन्ना और आर माधवन भी फिल्म में हैं। आर माधवन का लुक यहां पर सबसे अलग है। उन्हें पहली नजर में पहचाना थोड़ा मुश्किल हो रहा है। खैर फिल्म दिसंबर 5 को रिलीज होगी। इसी दिन प्रभास की द राजा साब भी रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications