सिनेमा जगत से एक और बुरी खबर, नहीं रहीं साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की मां
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का 28 सितंबर की सुबह निधन हो गया।
मुंबई, 28 सितंबर: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू की मां इंदिरा देवी ने 28 सितंबर को सुबह 4 बजे हैदराबाद में अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर की मां की कुछ समय से तबीयत खराब चल रही थी। हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में महेश बाबू की मां का इलाज चल रहा था। लेकिन ज्यादा तबीयत बिगड़ने की वजह से उनकी हालत बिगड़ती चली गई और उन्होंने अस्पताल में आखिरी सांस ली। अब उनकी मां को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके पार्थिव शरीर को पद्मालय स्टूडियो में रखा जाएगा।

गंभीर बीमारी से जुझ रही थी अभिनेता की मां
अभिनेता की मां लंबे समय से बीमार थीं जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में महेश बाबू की मां का इलाज चल रहा था। तबीयत ज्यादा बिगड़ने की वजह से उनकी मां को अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और दिन प्रतिदिन उनकी हालत और नाजुक होती चली गई। जिसके बाद 28 सितंबर की सुबह उनका निधन हो गया।
जाने कहां होगा अंतिम संस्कार
रिपोर्ट्स की मानें तो अंतिम दर्शन के लिए महेश बाबू की मां इंदिरा देवी के पार्थिव शरीर को पद्मालय स्टूडियो में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक रखा जाएगा, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार होगा और महाप्रस्थानम होगा। फिलहाल इस दुख की घड़ी में महेश बाबू के फैंस और कई मशहूर सितारे उनकी मां के निधन सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications