Actor Krishna: महेश बाबू पर टूटा दुखों का पहाड़, अब पिता कृष्णा लड़ रहे हैं जिंदगी की जंग
महेश बाबू के पिता और टॉलीवुड फिल्मों के स्टार कृष्णा की हालत नाजुक है और वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं।
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू ने हाल ही में अपनी मां को खोया था। इस सदमे से वह अब तक उभरे भी नहीं थे कि, उनके पिता और टॉलीवुड फिल्मों के सुपरस्टार कृष्णा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बता दें कि, एक्टर को सांस की तकलीफ हुई जिसके बाद उन्हें तुरंत कॉन्टिनेंटल अस्पताल हैदराबाद में भर्ती कराया गया है। फिलहाल डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।

एक्टर कृष्णा की हालत नाजुक
मिली जानकारी के मुताबिक, सुपरस्टार कृष्णा फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि उनकी हालत फिलहाल काफी नाजुक है। डॉक्टर्स ने बयान देते हुए कहा कि, 'सोमवार के दिन लगभग 1 बजे एक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।'
एक्टर कृष्णा की बड़ी फिल्में
आपको बता दें कि सुपरस्टार कृष्णा तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की गिनती बड़े सितारों में होती है। फिल्म स्टार को सुपरस्टार कृष्णा के नाम से बुलाया जाता है। एक्टर का असली नाम घट्टामनेनी शिवा रामा कृष्णा मूर्ति है। एक्टर ने फिल्म थेने मानसुलु से अपना फिल्मी करियर शुरू किया। और एक अभिनेता, निर्देशक और फिल्म निर्माता के रूप में मोसागल्लागु मोसागाडु, अल्लूरी सीता रामराजू जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाई। फिलहाल उम्मीद करते हैं कि उनकी तबीयत में जल्द सुधार हो।












Click it and Unblock the Notifications