शादी से पहले महेंद्र सिंह धोनी का इस महिला संग था अफेयर! क्यों बोली- 'धोनी एक दाग की तरह'?
Actress talks about Dhoni: शादी के बंधन में बंधने से पहले महेंद्र सिंह धोनी एक महिला संग अफेयर के काफी चर्चे थे। ये महिला कोई और नहीं बल्कि साउथ इंडियन एक्ट्रेस थीं। अब पहली बार इस एक्ट्रेस ने धोनी संग अपनी जिंदगी के उन पलों के बारे में खुलकर बात की है। एक्ट्रेस ने धोनी संग अपने अतीत के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं मानती हूं कि धोनी के साथ रिश्ता एक दाग की तरह है। एक्ट्रेस ने ऐसा क्यों कहा, चलिये जानते हैं।
एक्ट्रेस लक्ष्मी राय ने कहा कि मैं ये बात मानने लगी हूं कि धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग या फिर निशान की तरह है, जो लंबे समय तक नहीं मिटेगा। बता दें कि लक्ष्मी राय ने साल 1005 में तमिल फिल्म करका कसादरा से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया। अपने करियर के कुछ सालों के बाद धोनी संग उनके अफेयर की खबरों ने तूल पकड़ लिया।

कथित तौर पर धोनी चेन्नई की अपनी यात्रा के दौरान लक्ष्मी से मिले थे। उनका रिश्ता पूरे दो सालों तक चला था।
धोनी का निजी जीवन और करियर
बताते चलें कि धोनी साथी क्रिकेटर सुरेश रैना के साथ लक्ष्मी के बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल हुए। हालांकि, जब उनका ब्रेकअप हुआ तो उनके रास्ते अलग हो गए और 2010 में धोनी ने साक्षी से शादी कर ली। अब इस कपल की एक बेटी है जिसका नाम जीवा धोनी है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके अलग होने में उनके करियर ऑप्शन्स की अहम भूमिका रही। कहा जाता है कि दोनों की प्रोफेशनल लाइफ और करियर एक-दूसरे से काफी अलग था।
अभिनेत्री लक्ष्मी राय का करियर
लक्ष्मी ने न केवल दक्षिण भारतीय सिनेमा में बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई है। उनकी फ़िल्मों में 'अकीरा' में सोनाक्षी सिन्हा और 'भोला' में अजय देवगन के साथ भूमिकाएं शामिल हैं। अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में पिछली अफ़वाहों और अटकलों के बावजूद, वो अपने एक्टिंग करियर पर अच्छी तरह फोकस कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications