जब Aamir Khan ने जान जोखिम में डालकर लिया अंडरवर्ल्ड से पंगा, ठुकराया पार्टी का न्योता, किस्सा जानकर रह जाएंगे

एक वक्त था जब बॉलीवुड इंडस्ट्री पर अंडरवर्ल्ड का दबदबा हुआ करता था। सितारों के लिए उनकी पार्टीज में शरीक होना मजबूरी थी। लेकिन आमिर खान ने एक पार्टी में जाने से इनकार कर दिया था।

Aanur Jgab

Aamir Khan: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने इन दिनों फिल्मों से दूरी बनाई हुई है। एक्टर को आखिरी बार फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था। लेकिन फिल्मों के अलावा आमिर खान अपनी छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। एक्टर एक सुपरस्टार होने के बावजूद बॉलीवुड की पार्टीज में जाना पसंद नहीं करते।

जब इंजस्ट्री में था अंडरवर्ल्ड का दबदबा
आपको बता दें कि एक वक्त था जब बॉलीवुड इंडस्ट्री पर अंडरवर्ल्ड का दबदबा था। सितारों के लिए उनकी पार्टीज में शामिल होना एक मजबूरी बन गई थी। लेकिन आमिर खान एक इकलौते अभिनेता थे जिन्होंने अपनी जान को खतरे में डालकर एक पार्टी में जाने से इनकार कर दिया था।

आमिर खान ने ठुकराया पार्टी का न्योता
'राम सेतु' और 'गुड लक जेरी' जैसी फिल्मों के मशहूर निर्देशक महावीर जैन ने एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान से जुड़े कई खुलासे किए। उन्होंने एक्टर की तारीफ करते हुए बताया कि वह अपने सिद्धांतो के खिलाफ कोई काम नहीं करते। जिसकी वजह से उन्होंने 90 के दशक में अंडरवर्ल्ड द्वारा आयोजित एक पार्टी में शामिल होने से इनकार कर दिया था।

एक्टर ने नहीं की जान की फिक्र
बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में महावीर ने आमिर की तारीफ करते हुए कहा, '90 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री पर अंडरवर्ल्ड शासन कर रहा था। सभी फिल्मी सितारों को पार्टी का इन्वीटेशन स्वीकार करना पड़ता था और उनकी पार्टीज के लिए मिडिल ईस्ट जाना पड़ा था। लेकिन आमिर खान ने अपनी जान दांव पर लगाकर इस निमंत्रण को ठुकरा दिया था। वह सिद्धांतों के साथ जीने वाले व्यक्ति हैं।'

आमिर खान की तारीफ में बोले प्रोड्यूसर
फिल्म प्रोड्यूसर ने आमिर खान की आगे तारीफ करते हुए कहा, 'जिन ब्रांड्स का आमिर खान प्रचार किया करते थे उनका एक्टर ने करीब तीन से पांच साल तक कोई विज्ञापन नहीं किया। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें लगता था कि सत्यमेव जयते एक गंभीर शो है और शो के बीच में आने वाला उनका विज्ञापन इसकी गंभीरता को कम कर देगा।'

आमिर को समझा गया गलत इंसान
इसके अलावा महावीर ने आमिर खान को एक बेहतरीन इंसान बताया। उन्होंने कहा कि, 'आमिर खान शायद एक ऐसे अभिनेता होंगे जिन्हें लोग सबसे ज्यादा गलत इंसान समझते हैं। सोशल मीडिया पर जिस तरह से अभिनेता को लेकर गलत धारणा बनाई गई है। जो कोई भी आमिर भाई को व्यक्तिगत रूप से जानता है, वह यही बात कहेगा।' बता दें कि फिल्म लाल सिंह चड्ढा के बाद आमिर खान ने अभी तक अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+