'महावतार यूनिवर्स' का हुआ ऐलान, 1 ही ब्रह्मांड की 7 फिल्मों में दिखेंगी पौराणिक गाथाएं
इन दिनों सिनेमैटिक यूनिवर्स का क्रेज बना हुआ है। बॉलीवुड में जहां स्पाई यूनिवर्स बन रही हैं, वहीं साउथ में एनिमेटेड फ्रेंचाइज़ महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की अनाउंसमेंट हुई है। दरअसल, होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शंस ने अपनी एनिमेटेड फ्रेंचाइज़ महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की बड़ी घोषणा कर दी है।
इस फिल्म सीरीज में भगवान विष्णु के सभी दस अवतारों की कहानियां एनिमेशन के जरिए दिखाई जाएंगी। जो अगले एक दशक तक रिलीज होंगी। इसकी शुरुआत महावतार नरसिम्हा से 2025 में होगी और अंत महावतार कल्कि पार्ट 2 के साथ 2037 में होगा।

ऑफिशियल रिलीज़ कैलेंडर कुछ इस तरह तय किया गया है
★महावतार नरसिंह - 2025
★महावतार परशुराम - 2027
★महावतार रघुनंदन - 2029
★महावतार द्वारकाधीश - 2031
★महावतार गोकुलानंद - 2033
★महावतार कल्कि पार्ट 1 - 2035
★महावतार कल्कि पार्ट 2 - 2037
ये इस साल की सबसे बड़ी अनाउंसमेंट है। इसके पहले पिछले साल मैडॉक फिल्म्स ने अपनी 8 फिल्मों की अनाउंसमेंट की थी। जिसमें कॉमेडी हॉरर फिल्मों का मेल जोल रहेगा।
अनाउंसमेंट को लेकर डायरेक्टर अश्विन कुमार ने कहा, "हम यानी क्लीन प्रोडक्शंस और होम्बले फिल्म्स जैसे दमदार साथियों के साथ मिलकर भारत की विरासत को बड़े पर्दे पर एक ऐसे अंदाज़ में लाने जा रहे हैं, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया।"
होम्बले फिल्म्स की ओर से जारी एक ऑफिशियल बयान कहा गया है, "होम्बले फिल्म्स में हमारा मानना है कि कहानी कहने की ताकत समय और सीमाओं से परे होती है।" यह भी कहा है कि "महावतार के ज़रिए हम भगवान विष्णु के पावन अवतारों को शानदार एनीमेशन में दिखाने जा रहे हैं।
मेकर्स इस महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रखेंगे। उनकी प्लानिंग कर रहे हैं कि इसे कई प्लेटफॉर्म पर लोगों से जोड़ा जाए। इसके लिए कॉमिक्स, वीडियो गेम, डिजिटल कहानियों और खास कलेक्शन आइटम्स के ज़रिए इन बेहतरीन माइथोलॉजी कहानियों से जुड़ें। महावतार नरसिंह का डायरेक्शन अश्विन कुमार कर रहे हैं। ये फिल्म 3D में और पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज़ की जाएगी। फिल्म 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।












Click it and Unblock the Notifications